
कितना बदला फिल्में देखने का नजरिया? मल्लिका शेरावत बोलीं- अब बोल्ड रोल्स अपनाए जाने लगे
AajTak
साल 2004 में फिल्म 'मर्डर' में बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने बोल्ड रोल निभाकर दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई थी. इस फिल्म में एक्ट्रेस इमराम हाशमी के अपोजिट नजर आई थीं. इन्होंने इस प्रकार के रोल्स तब निभाए, जब लोगों के बीच इस बात को बड़ा माना जाता था. ऐसे में मल्लिका कई बार स्टीरियोटाइप भी हुईं. कई बार इन्हें गलत नजरिये से भी लिया गया.
साल 2004 में फिल्म 'मर्डर' में बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने बोल्ड रोल निभाकर दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई थी. इस फिल्म में एक्ट्रेस इमराम हाशमी के अपोजिट नजर आई थीं. इन्होंने इस प्रकार के रोल्स तब निभाए, जब लोगों के बीच इस बात को बड़ा माना जाता था. ऐसे में मल्लिका कई बार स्टीरियोटाइप भी हुईं. कई बार इन्हें गलत नजरिये से भी लिया गया. एक्ट्रेस का मानना है कि यह सभी चीजें एक पैट्रिआर्कल सोसायटी (पितृसत्तात्मक समाज) करती है. उनकी नजर में अगर लड़का सेम चीज कर रहा होता है तो वह खराब नहीं, लेकिन लड़की द्वारा यह किया खराब जरूर है.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











