
किडनैप, हत्या, फिर रेगिस्तान में किया दफन... गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर इंटरनेशनल प्लेयर ने ऐसे रची मर्डर मिस्ट्री
AajTak
एनबीए जी लीग के फेमस बास्केटबॉल खिलाड़ी और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने मिलकर एक जघन्य अपराध किया. इन दोनों ने 23 साल की महिला की कथित तौर पर हत्या की फिर उन्हें रेगिस्तान में जाकर दफना दिया.
बास्केटबॉल के एक फेमस खिलाड़ी ओर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने मिलकर एक महिला के साथ जघन्य वारदात को अंजाम दिया. दरअसल, इस खिलाड़ी और उसकी एक्स गर्लफ्रेंड ने एक 23 साल की महिला का किडनैप किया और रेगिस्तान में जाकर दफना दिया. इस महिला की लाश पिछले महीने ही मिली. बॉस्केटबॉल खिलाड़ी क्लाइंट बनकर महिला से मिला था.
'डेलीमेल' की रिपोर्ट के मुताबिक यह मामला अमेरिका के नेवादा का है, जहां नेवादा में मौजूद रेगिस्तान में जाकर महिला को दफना दिया गया. अब इस पूरे मामले की सुनवाई कोर्ट में सुनवाई हो रही है.
बास्केटबॉल प्लेयर 27 साल के चांस कोमांचे (Chance Comanche) और उनकी 19 साल की एक्स गर्लफ्रेंड सकारी हार्नडेन (Sakari Harnden) पर 23 वर्षीय मारयना रॉजर्स (Marayna Rogers) की हत्या और अपहरण का आरोप है, जो 6 दिसंबर को लापता हो गई थी. वाशिंगटन की रहने वाली मारयना रॉजर्स 6 दिसंबर को लास वेगास की यात्रा के दौरान गायब हो गईं थीं.
स्टॉकटन किंग्स के लिए खेलने वाले लॉस एंजिल्स के मूल निवासी कोमांचे ने मंगलवार को कोर्ट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. 15 दिसंबर को कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में उनकी गिरफ्तारी हुई थी.
डेटिंग ऐप पर हुई थी मुलाकात डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक, कोमांचे और सकारी की मुलाकात डेटिंग ऐप पर हुई थी. हालांकि, दोनों की रिलेशनशिप कुछ दिन हुई चली थी. हालांकि इसके बावजूद ये दोनों ही लोग टच में थे. पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई है.
पुलिस का कहना है कि हार्नडेन और मारयना वाशिंगटन से एक दूसरे को जानते थे. जहां वो एक मेडिकल असिस्टेंट के रूप में काम कर रही थी. हाल ही में हार्नडेन इस बात से मारयना से रॉजर्स से नाराज हो गई थी कि कैलिफोर्निया में जो डबल मर्डर हुआ था, उसमें हार्नडेन ने अपने पूर्व प्रेमी को फंसाया था. मारयाना को लगा कि रॉजर्स यह बात फैला रही है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











