
काशी विश्वनाथ मंदिर में सावन में दर्शन-पूजन की आ गई रेट लिस्ट
AajTak
सावन में काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन को लेकर प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए नई रेट लिस्ट जारी कर दी है. अब आपको पूजा के लिए पिछले साल के मुकाबले इस बार अधिक शुल्क चुकाने होंगे.
सावन में यदि आप श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन का प्लान बना रहे हैं तो आपको अब ज्यादा पैसे चुकाने होंगे. काशी विश्वनाथ मंदिर में सावन के महीने में पूजा, अभिषेक और दर्शन को लेकर नई रेट लिस्ट आ गई है. सावन के सोमवार के दिन सुगम दर्शन करने का टिकट 750 रुपये प्रति व्यक्ति रहेगा, जबकि सोमवार के अलावा अन्य दिनों में इस टिकट की कीमत 500 रुपये रखी गई है.
मंगला आरती में सामान्य दिनों में 1000 रुपये का टिकट रहेगा, जबकि सावन के सोमवार के दिन इस टिकट की कीमत 2000 रुपये हो जाएगी. मध्याह्न भोग आरती, सप्त ऋषि आरती, श्रृंगार भोग आरती का टिकट पूरे माह 500 रुपये ही रहेगा.
वहीं एक शास्त्री से रुद्राभिषेक कराने पर पूरे सावन माह में 700 रुपये खर्च करने पड़ेंगे, जबकि पांच शास्त्री से रुद्राभिषेक कराने पर सावन के सोमवार के दिन 3000 रुपये और बाकी के दिन 2100 रुपये में अभिषेक कराया जा सकेगा. अगर श्रद्धालु सावन माह में सोमवार के दिन विशेष श्रृंगार करना चाहता है तो उसे 20,000 खर्च करने पड़ेंगे.
गंदगी फैलाने पर देना होगा जुर्माना काशी विश्वनाथ धाम में अगर आप पान-गुटखा खाते हुए या गंदगी फैलाते हुए पकड़े गए तो 500 रुपये जुर्माना भरना पड़ेगा. आए दिन दर्शनार्थियों से मिल रहे गंदगी की शिकायत को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने यह अभियान शुरू किया है. मंगलवार को मंदिर के वेंडरों द्वारा दूध का पैकेट परिसर में फेंकने पर दो लोगों से जुर्माना वसूला गया है.
मुख्यकार्यपालक अधिकारी ने बताया कि मंदिर प्रशासन द्वारा कैमरे से भी निगरानी शुरू की जा रही है ताकि कर्मचारी, अधिकारी, दर्शनार्थी, पुलिसकर्मी कोई भी परिसर में गंदगी फैलाता है तो पकड़े जाने पर तत्काल 500 रुपये जुर्माना लगाया जा सके.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.









