
'काले टीके से प्रगति को नजर नहीं लगती है...' कांग्रेस के ब्लैक पेपर पर बोले पीएम मोदी
AajTak
राज्यसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज डॉ. मनमोहन सिंह को याद करना चाहता हूं, उनका योगदान बहुत बड़ा रहा है...इतने लंबे समय तक उन्होंने जिस तरह से इस सदन और देश का मार्गदर्शन किया है, उसके लिए यह सदन उनका आभारी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्यसभा में रिटायर हो रहे सदस्यों की विदाई भाषण के दौरान पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह की खूब तारीफ की. राज्यसभा से रिटायर हो रहे डॉ. मनमोहन सिंह की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'वो 6 बार सदन के सदस्य रहे, वैचारिक मतभेद रहा, लेकिन उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है.
सेवानिवृत्त हो रहे सदस्यों को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जो माननीय सासंद जा रहे हैं, इनको पुराने और नए दोनों संसद भवनों में रहने का मौका मिला है. ये सभी साथी आजादी के अमृतकाल के नेतृत्व के साक्षी बनकर जा रहे हैं. कोविड के कठिन कालखंड में हम सबने परिस्थितियों को समझा, परिस्थितियों के अनुकूल अपने आप को ढाला, किसी भी दल के किसी भी सांसद ने देश के काम को रुकने नहीं दिया.
मनमोहन सिंह के योगदान की तारीफ
डॉ. मनमोहन सिंह के योगदान की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'डॉ. मनमोहन सिंह ने सदन का कई बार मार्गदर्शन किया.. जब सांसदों के योगदान का जिक्र होगा तो मनमोहन सिंह की चर्चा जरूर होगी. मनमोहन सिंह व्हीलचेयर में आए और एक मौके पर वोट किया लोकतंत्र को ताकत देने आए..खास तौर पर उनके लिए प्रार्थना है कि हमारा मार्गदर्शन करते रहें.'
यह भी पढ़ें: PM Modi Speech: 'इनका हाथ जहां भी लगता है, उसका डूबना तय', कांग्रेस को लेकर बोले पीएम मोदी
कांग्रेस के ब्लैक पेपर पर निशाना

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











