
'काली' विवाद को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन, हिंदू संगठन ने निकाला संकल्प मार्च
AajTak
दिल्ली में विश्व हिंदू परिषद शनिवार को संकल्प यात्रा निकाल रहा है. ये यात्रा मंडी हाउस से बाराखंभा रोड से होकर जंतर मंतर तक शुरू हो गई है.
दिल्ली में विश्व हिंदू परिषद शनिवार को संकल्प यात्रा निकाल रहा है. ये यात्रा मंडी हाउस से बाराखंभा रोड से होकर जंतर मंतर तक जाएगी. इसे पुलिस प्रशासन ने सशर्त अनुमति दी है. विश्व हिंदू परिषद समेत अन्य संगठन 'काली' पोस्टर विवाद से लेकर राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल और अमरावती में उमेश की हत्या के विरोध में मार्च कर रहे हैं.
हिंदूवादी संगठन आज सुबह से ही दिल्ली की सड़कों पर मार्च कर रहे हैं. ये मार्च जंतर-मंतर में जाकर खत्म होगा. मां काली के अपमान का आरोप लगाकर भी हिंदू संगठन विरोध कर रहे हैं. बता दें कि फिल्म मेकर लीना भी लगातार विवादित ट्विट कर रही हैं. ताजे ट्विट में उन्होंने कहा कि उनकी काली तो हिंदुत्व को ध्वस्त करने वाली है. इन्हीं सब मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है.
हिंदू संगठनों के लोग 'संकल्प मार्च' में तिरंगा लहरा रहे हैं और 'जय श्री राम' के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं. इस मार्च में भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा और कपिल मिश्रा भी मौजूद हैं. उत्तरी दिल्ली के पूर्व मेयर अवतार सिंह ने कहा कि इस 'संकल्प मार्च' के लिए आज कई हिंदू समूह सड़कों पर हैं. हम यहां हिंदुओं पर हमलों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए आए हैं. उन्हें इस तरह से निशाना या हमला नहीं किया जा सकता है. हमें निशाना बनाने वालों पर कार्रवाई की जाए. संकल्प मार्च के कारण मध्य दिल्ली में कई सड़कों को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है.
दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट भी जारी किया गया है. विशेष यातायात व्यवस्था के कारण सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच इन सड़कों से यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है. पुलिस ने कहा कि इस दरम्यान इन सड़कों पर सिर्फ पैदल निकला जा सकता है. 1. सिकंदरा रोड 2. बाराखंभा रोड 3. कॉपरनिकस मार्ग 4. फिरोज शाह रोड 5. भगवान दास रोड 6. कस्तूरबा गांधी मार्ग 7. टॉल्स्टॉय मार्ग 8. संसद मार्ग आउटर सर्कल कनॉट प्लेस से पटेल चौक तक 9. जनपथ आउटर सर्कल कनॉट प्लेस से R/A विंडसर प्लेस तक.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







