
काला जठेड़ी की शादी से पहले बड़ी साजिश का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस की मुस्तैदी को दाद
AajTak
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रविवार को जठेड़ी-बिश्नोई गैंग के जिन शार्प शूटरों की गिरफ्तारी की थी, उनसे पुलिस हिरासत में पूछताछ की जा रही है. पुलिस ये जानने की कोशिश कर रही है कि ये शूटर अत्याधुनिक हथियारों के साथ दिल्ली में क्या कर रहे थे.
एक तरफ शादी की तैयारी में जुटी लेडी डॉन अनुराधा है जो हर वक्त सीसीटीवी की निगरानी में खुद को रखती है. दूसरी तरफ काला जठेड़ी गैंग के पांच शूटर पुलिस की गिरफ्त में आए, जो अपने बॉस की शादी से पहले किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन धरे गए.
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को जानकारी मिली थी जठेड़ी की शादी के पहले संदीप उर्फ काला जठेड़ी के इशारे पर हरियाणा के रोहतक में बड़ी खूनी गैंगवार होने वाली है. इसके तार हरियाणा की जेल और दिल्ली तिहाड़ जेल से जुड़े हुए है. इत्तेला मिलते ही पुलिस फौरन एक्शन में आ गई.
दिल्ली के द्वारका इलाके से पांचों शुटरों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक इस गैंगवार में काला जठेड़ी गैंग ने दो नौजवान लड़कों को भी हायर किया था. मोहन और सचिन दोनों अपना जुर्म का खाता इस गैंगवार से खोलने की फिराक में थे.
पकड़े गए शूटर्स के कब्जे से PX30 मेड इन चाइना पिस्टल, P.Breata मेड इन इटली पिस्टल, पॉइंट 32 पिस्टल और कई राउंड कारतूस बरामद हुए. इसके अलावा शूटरों के पास से वीडियो भी मिला है जिसमें काला जठेड़ी- लारेंस बिश्नोई मौजूद हैं. उनके साथ में शूटर भी मौजूद है.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल पूछताछ कर ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है की कहीं विरोधी गैंग का साया जठेड़ी की शादी पर न मंडराए इसलिए तो शायद ये द्वारका इलाके में शरण लिए हुए थे. यहां से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर जठेड़ी और लेडी डॉन की शादी होने जा रही है.
स्पेशल सेल के डीसीपी मनोज सी ने बताया कि उन्हें एक गुप्त सूचना मिली थी कि जठेड़ी-बिश्नोई गैंग के शूटर अवैध हथियारों के साथ द्वारका सेक्टर 16 में डीडीए पार्क के पास आने वाले हैं. इसके बाद पुलिस ने हरियाणा के राहुल, परवीन, रोहताश, मोहन और सचिन को धर दबोचा.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











