
कार, साजिश और मौत... 17 साल पहले गाड़ी में जलकर मरने वाला ऐसे हुआ 'जिंदा'
AajTak
17 साल बाद एक मुर्दा इंसान जिंदा हो गया. वो शख्स जो एक कार में जलकर मर चुका था. वो अचानक जिंदा हो गया और वो भी पूरी तरह से सही सलामत हालत में पुलिस को मिल गया. आगरा जिले से जुड़ी ये पूरी कहानी आपको हैरान कर देगी.
आए दिन हमारे सामने कत्ल की कई बेहद संगीन और अलग अलग तरह की वारदातें सामने आती हैं. जिन्हें देखकर, सुनकर किसी भी आम इंसान का कलेजा बैठ सकता है. लेकिन कभी-कभी जुर्म की दुनिया से ऐसी खबरें सामने आती हैं, जो आपको हैरान करने के साथ-साथ ये सोचने पर मजबूर कर देती हैं कि अपराधी का दिमाग कितना शातिर हो सकता है. ऐसा जुर्म जिसके हर पहलू में साजिश का असर दिखाई देता है. ऐसे ही एक मामले का खुलासा गुजरात में अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने किया है. वो भी 17 साल बाद.
जी हां, आपने बिल्कुल ठीक सुना. 17 साल बाद एक मुर्दा इंसान जिंदा हो गया. वो शख्स जो एक कार में जलकर मर चुका था. वो अचानक जिंदा हो गया और वो भी पूरी तरह से सही सलामत हालत में पुलिस को मिल गया. दरअसल, अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने उस शख्स को अब जाकर गिरफ्तार किया है. साथ ही एक ऐसे कत्ल के मामले का खुलासा हुआ है, जिसने पुलिस को भी घुमा कर रख दिया.
दरअसल, कई साल पहले एक शख्स का कत्ल किया गया था. और उसके लाइफ इंश्योरेंस की रकम भी हासिल कर ली गई थी. वो रकम कोई छोटी रकम नहीं थी, बल्कि पूरे 80 लाख रुपए थे. इस पूरे खेल की साजिश रचने वाला शख्स जब पुलिस के हत्थे चढ़ा तो पुलिस भी उसकी हकीकत जानकर दंग रह गई. आरोपी को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया. जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया है.
आइए अब आपको ये कहानी सिलसिलेवार बताते हैं, दरअसल, 17 साल पहले यानी 31 जुलाई 2006 को उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक रोड एक्सीडेंट हुआ था. जिसमें एक शख्स की मौत हो गई थी. मरने वाले के नाम 80 लाख रुपये का जीवन बीमा था. जिसे उसकी मौत के बाद क्लेम कर 80 लाख रुपये हासिल कर लिए गए थे. मगर हकीकत ये है कि जिस शख्स के नाम पर बीमा था, जिसकी मौत उस कार एक्सीडेंट में जलकर हुई थी. वो शख्स मरा नहीं जिंदा है. उसका नाम है अनिल सिंह. जो इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड है.
अनिल सिंह ने साल 2004 में अपने परिवार के साथ मिलकर LIC से इंश्योरेंस का पैसा लेने के लिए एक साजिश रची. अनिल ने अपना 80 लाख रुपये का जीवान बीमा कराया था. फिर उसने साल 2006 में खुद को मृत दिखाने के लिए आगरा में एक भिखारी को कार में जलाकर मार डाला था. उसकी हत्या कर दी थी. इसके बाद उसने इंश्योरेंस के 80 लाख रुपये हासिल कर लिए थे. शातिर अनिल उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले का रहने वाला है.
मगर बीमा की रकम हासिल करने के बाद अनिल सिंह ने अपना नाम और पता बदल लिया. अब वो राजकुमार चौधरी बनकर गुजरात के अहमदाबाद शहर में रहने लगा था. उसने अपने पिता का नाम भी विजयपाल की जगह विजयकुमार कर लिया था. इंश्योरेंस की रकम हासिल करने के लिए साल 2006 में अनिल सिंह अपने पिता विजयपाल सिंह और भाई अभयसिंह, रिश्तेदार महिपाल गडरिया और राकेश खटीक को लेकर आगरा पहुंचा था.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.









