
कार में मिली 4 लाख फॉलोअर वाली महिला इन्फ्लुएंसर की लाश, बठिंडा में कार पार्किंग से शव बरामद
AajTak
पंजाब में बठिंडा से चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां आदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी की पार्किंग में खड़ी एक कार से युवती का शव बरामद हुआ है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान लुधियाना के लक्ष्मण नगर की रहने वाली कंचन उर्फ कमल के रूप में हुई है, जो सोशल मीडिया पर चर्चित और विवादित रही थी. पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है
पंजाब के बठिंडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां आदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी की पार्किंग में एक कार से युवती का शव बरामद किया गया है. मृतका लुधियाना की रहने वाली है. वह सोशल मीडिया पर अपने विवादित बयानों और गतिविधियों को लेकर चर्चित रही है. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. शव का पोस्टमार्टम आज कराया जाएगा.
जानकारी के अनुसार, बठिंडा की आदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी परिसर में खड़ी एक कार से युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. यह कार यूनिवर्सिटी की पार्किंग में काफी समय से खड़ी थी, जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. जब कार का दरवाजा खोला गया, तो भीतर युवती का शव पड़ा मिला.
यह भी पढ़ें: नरसिंहपुर: जिसे मृत मानकर कर दिया अंतिम संस्कार, वो लड़की जिंदा निकली, फिर जंगल में मिला शव किसका था?
पुलिस का कहना है कि मृतका की पहचान लुधियाना के लक्ष्मण नगर निवासी कंचन उर्फ कमल के रूप में हुई है. शव के साथ मिली कार भी कंचन के नाम पर ही रजिस्टर्ड है. प्रारंभिक जांच में किसी बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं, जिससे यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का.
सूत्रों की मानें तो कंचन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी. उसके लाखों की संख्या में फॉलोअर्स थे. वह कई विवादों में भी घिरी रही. उसके कई पोस्ट और वीडियो चर्चाओं में रहे हैं, जिससे उसके कई लोगों से मतभेद भी हुए थे. पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं किसी रंजिश या साइबर विवाद के चलते यह घटना तो नहीं हुई. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति साफ हो सकेगी.
घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक ने क्या बताया?

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.






