
कार मेंटेनेंस से जुड़ी ये बेसिक चीजें पता हैं? तो नहीं काटने पड़ेंगे सर्विस सेंटर के चक्कर
AajTak
Car Maintenance Tips: कार का सही तरीके से मेंटेनेंस नहीं करने वाले वाहन चालकों को सर्विस सेंटर्स के लगातार चक्कर लगाने पडते हैं. इसका असर वाहन मालिक की जेब पर पड़ता है. हम यहां आपको कार मेंटेनेंस से जुड़ी कुछ बेसिक चीजें बता रहे हैं, जिसे अपनाने से आपको अपने वाहन को बार-बार सर्विस सेंटर नहीं ले जाना पड़ेगा.
Car Maintenance Tips: सही तरीके से कार का रखरखाव नहीं करने से वाहन मालिकों को खामियाजा भुगतना पड़ता है. इसके चलते कार वक्त से पहले ही पुरानी नजर आने लगती है. थोड़े-थोड़े अंतराल पर उनमें कुछ न कुछ दिक्कतें आनी शुरू हो जाती हैं. इसके चलते वाहन मालिकों को अपनी गाड़ी को सही कराने के लिए सर्विस सेंटर्स के लगातार चक्कर लगाने पड़ते हैं. कई बार पैसे बचाने की एवज में आप अपने वाहन को लोकल मैकेनिक के पास ले जाते हैं. हालांकि, यहां भी मैकेनिक किसी न किसी बहाने से आपसे पैसे वसूल ही लेता है. ऐसे में हम आपको कार मेंटेनेंस से जुड़ी कुछ बेसिक चीजें बताएंगे, जिसे अपनाने से आपको अपने वाहन को बार-बार सर्विस सेंटर नहीं ले जाना पड़ेगा.
ऑयल की क्वालिटी पर रखें ध्यान
कार के इंजन में पड़ने वाले ऑयल को हमेशा चेक करें. ऑयल डिप से ऑयल की क्वॉलिटी चेक करते रहे हैं. अगर ऑयल की क्वॉलिटी आपको खराब नजर आ रही है तो इसे तत्काल बदलवा लें. वहीं, सर्विस रिकॉर्ड से ऑयल बदलवाने का ध्यान रख सकते हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक 7 से 10 हजार किलोमीटर चलने पर ऑयल को जरूर बदलवा लें.
अपने टायरों का ध्यान रखें
अपने कार की टायरों का उचित देखभाल करें. टायर में कितने प्रेशर की हवा की जरूरत है, ये पहले ही सुनिश्चित कर सकते हैं. बहुत कम या ज्यादा हवा आपके टायर की लाइफ को कम कर सकते हैं. इसके अलावा वाहन के टायरों में कम हवा दुर्घटनाओं को न्यौता देती हैं. वहीं ज्यादा हवा भी टायरों में विस्फोट होने का कारण बन सकता है.
व्हील अलाइनमेंट पर रखें नजर

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











