
कार ने एक एयरपोर्ट से उड़ान भरी, दूसरे एयरपोर्ट पर किया लैंड, देखें PHOTOS
AajTak
दुनिया भर में कई लोगों के लिए उड़ने वाली कारें एक ख्वाब की तरह रही हैं लेकिन अब ये ख्वाब कहीं ना कहीं हकीकत में बदलते हुए नजर आ रहा है. हाल ही में एक फ्लाइंग कार की टेस्टिंग की गई और ये कार हवा से बातें करते हुए एक एयरपोर्ट से दूसरे एयरपोर्ट तक पहुंची.
दुनिया भर में कई लोगों के लिए उड़ने वाली कारें एक ख्वाब की तरह रही हैं लेकिन अब ये ख्वाब कहीं ना कहीं हकीकत में बदलते हुए नजर आ रहा है. हाल ही में एक फ्लाइंग कार की टेस्टिंग की गई और ये कार हवा से बातें करते हुए एक एयरपोर्ट से दूसरे एयरपोर्ट तक पहुंची. (प्रतीकात्मक तस्वीर/getty images) इस हाईब्रिड कार-एयरक्राफ्ट का नाम एयरकार है. इस एयरकार में बीएमडब्ल्यू इंजन लगा हुआ है और ये साधारण पेट्रोल से चलती है. इस कार को बनाने वाले शख्स प्रोफेसर स्टीफन क्लेन का कहना है कि ये कार 8200 फीट की ऊंचाई तक हवा में ट्रैवल कर सकती है. (प्रतीकात्मक तस्वीर/getty images) प्रोफेसर स्टीफन के मुताबिक, इस कार को एयरक्राफ्ट में तब्दील होने में सिर्फ 2 मिनट और 15 सेकेंड्स का समय लगता है. इस दौरान कार के विंग्स साइड से निकल जाते हैं. प्रोफेसर स्टीफन हवा में एयरकार को 170 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ा रहे थे. (फोटो क्रेडिट: Klein Vision)
Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









