
कार चलाते हुए लैपटॉप पर काम कर रही थी महिला, पुलिस ने चालान किया चालान, कहा - 'वर्क फ्रॉम होम, नॉट फ्रॉम कार'
AajTak
बेंगलुरु (Bengaluru) में एक महिला कार चलाते हुए लैपटॉप पर काम करती दिखी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो के आधार पर पुलिस ने महिला की पहचान की और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में एक हजार का चालान कर दिया. पुलिस ने इस घटना पर महिला को नसीहत देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा- वर्क फ्रॉम होम, नॉट फ्रॉम कार.
कर्नाटक के बेंगलुरु (Bengaluru) में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला कार चलाते हुए लैपटॉप पर काम कर रही थी. इस खतरनाक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मामला सुर्खियों में आ गया. पुलिस ने संज्ञान लिया और महिला को ढूंढकर उसके खिलाफ कार्रवाई की.
जानकारी के अनुसार, यह घटना बेंगलुरु के आरटी नगर इलाके की है. एक महिला कार चलाते हुए लैपटॉप पर काम कर रही थी. किसी राहगीर ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की. पुलिस ने वीडियो के आधार पर गाड़ी की नंबर प्लेट की पहचान की और महिला को ट्रेस कर लिया.
यह भी पढ़ें: चलती बस में मोबाइल पर रील देख रहा था ड्राइवर, यात्रियों ने टोका, तब भी नहीं माना, खतरे में पड़ी जिंदगी, Video
बुधवार सुबह पुलिस ने महिला पर तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में ₹1,000 का चालान कर दिया. इस घटना पर बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस के डिप्टी कमिश्नर (नॉर्थ डिवीजन) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा, वर्क फ्रॉम होम, नॉट फ्रॉम कार. यानी घर से काम करें, कार से नहीं. पुलिस ने इस ट्वीट के साथ महिला की कार की तस्वीर और चालान की कॉपी भी शेयर की है.
इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने जागरूकता बढ़ाने की जरूरत बताई. ट्रैफिक पुलिस ने भी लोगों से अपील की कि वे सड़क पर सुरक्षा नियमों का पालन करें और वाहन चलाते समय कोई भी गतिविधि जैसे फोन या लैपटॉप का इस्तेमाल, न करें. वाहन चलाते समय लैपटॉप का उपयोग करना बेहद खतरनाक हो सकता है. पुलिस लगातार लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील कर रही है, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.









