
कार चलाते हुए कैसे फट गई शख्स की सांस की नली? दुनिया का पहला मामला
AajTak
एक आदमी अपनी कार चला रहा था और अचानक उसे छींक आ गई. यहां उसने कुछ ऐसी गलती कर दी जो उसे हमेशा के लिए भारी पड़ गई. उसकी एक बेबकूफी से उसके गले के विंड पाइप फट गया.
क्या आपने कभी सुना है कि बिना कुछ खाए पिए अचानक किसी अच्छे खासे इंसान के गले के अंदर सांस की नली फट गई हो? नहीं सुना होगा क्योंकि ये बिल्कुल आम नहीं है. लेकिन हाल में एक ऐसा मामला सामने आया है और ये विश्व का पहला मामला है. BMJ Journals में छपे इस मामले में ये अपनी तरह की पहली ऐसी इंजरी है.
कहते हैं न कि प्राकृतिक चीजों जैसे खांसी, उल्टी, मल, पेशाब आदि को रोकना नहीं चाहिए. ये सेहत के लिए जानलेवा हो सकता है. एक शख्स के साथ भी कुछ ऐसा ही हुए. यह घटना तब घटी जब वह आदमी अपनी कार चला रहा था और अचानक उसे छींक आ गई. लेकिन उसने छींकने की जगह अपनी नाक भींच ली और अपना मुंह बंद कर लिया.
उसकी ये बेतुकी कोशिश और बेवकूफी उसे भारी पड़ी , क्योंकि छींक को रोकने से उसकी सांस की नली में दो बाई दो मिलीमीटर का एक छोटा सा छेद हो गया.छींक रोकने से गले के अंदर पड़ा प्रेशर इसका कारण बना. जब वह व्यक्ति अजीब हालत में अस्पताल पहुंचा तो उसकी गर्दन के दोनों किनारे पहले से ही सूज गए थे जिससे उसे बुरा दर्द हो रहा था. हालांकि वह अब भी बिना किसी समस्या के सांस ले सकता था, खाना निगल सकता था और बात कर सकता था.
एक्स-रे कराने के बाद पता चला कि उस आदमी को सर्जिकल एमफीसेमा नामक एक बीमारी थी, जहां हवा किसी के शरीर के सबसे गहरे टिशूज के नीचे फंस सकती है.छींक रोकने पर हवा उस आदमी की गर्दन में कशेरुकाओं के साथ-साथ उसकी छाती और फेफड़ों के बीच की जगह में फंस गई थी.अंततः, डॉक्टरों ने यह समझा उस उसको सर्जरी की जरूरत नहीं है.
उन्हें दो दिनों के लिए अस्पताल में रखा गया था और आखिर में पेनकिलर देकर छुट्टी दे दी गई. उसे दो सप्ताह तक किसी भी भारी काम से बचने की सलाह दी गई है.इस घटना पर एक स्टडी को बीएमजे जर्नल्स में प्रकाशित किया गया है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










