
कार का सीट कवर फाड़कर निकाला 12 Kg सोना, 1500 करोड़ के फर्जी ट्रांजैक्शन भी पकड़े; कारोबारियों पर IT रेड जारी
AajTak
Income Tax की टीम ने जब उत्तर प्रदेश के कानपुर में बुलियन कारोबारी के घर में खड़ी गाड़ी को चेक किया तो सीट कवर फाड़ने के बाद 12 किलो सोना बरामद किया. कार्रवाई में मिले दस्तावेजों के अनुसार एक कारोबारी ने तो अपने ड्राइवर से ही 200 करोड़ रुपए का सोना खरीदना दर्शाया. अब तक कारोबारियों के 55 ठिकानों पर चल रही रेड में IT डिपार्टमेंट को 8 करोड़ कैश, 70 किलो सोना-चांदी और 1500 करोड़ का फर्जी लेनदेन हाथ लगा है.
देशभर में बुलियन बिजनेसमैन और रियल स्टेट से जुड़े लोगों के 55 ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा लगातार तीसरे दिन भी जारी है. यह कार्रवाई 2-3 दिन और चल सकती है. सूत्रों की मानें तो अभी तक 8 करोड़ कैश और 70 किलो सोना-चांदी जब्त किया जा चुका है. इसके साथ ही 1500 करोड़ के फर्जी बिल भी इनकम टैक्स के हाथ लगे हैं. शनिवार दोपहर को टीम ने जब उत्तर प्रदेश के कानपुर में बुलियन कारोबारी के घर में खड़ी कार को चेक किया तो सीट कवर फाड़ने के बाद 12 किलो सोना बरामद किया गया. चौंकाने वाली बात यह है कि बुलियन व्यापारी जिन लोगों के नाम पर फर्जी बेल काटकर ब्लैक का पैसा सफेद कर रहे थे, उसमें से एक ड्राइवर भी है. गाड़ी चलाने वाले के नाम से 200 करोड़ रुपए के जेवर खरीदे गए.
यही नहीं, गुजरात के अहमदाबाद में चल रहे छापे में सामने आया है कि राधामोहन पुरुषोत्तम दास ज्वेलर्स ने एक फर्जी कंपनी को 700 करोड़ के माल की बिक्री दिखाई. ऐसे ही हजारों करोड़ रुपए सफेद करके रियल एस्टेट में खापाए जा रहे थे.
सूत्रों के मुताबिक, बुलियन व्यापारियों ने कुछ ऐसे लोगों के नाम सोना खरीदा जिनकी हैसियत ही नहीं है. दरअसल, इनकम टैक्स अधिकारियों को पता चला है कि देश में अवैध तरीके से सोने की तस्करी हुई है जिसे बुलियन कारोबारियों ने खरीदा है. ये कारोबारी सोने को कम दाम पर अन्य लोगों के पैन कार्ड और डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल कर खरीदते थे.
ये भी पढ़ें:- खोली अलमारी-निकले ₹2000 के 7 हजार से ज्यादा नोट, सोने की सिल्ली भी मिली, जिस पर लिखा था- 'स्विट्जरलैंड'
ऐसे कई लोग आयकर विभाग के संपर्क में आए हैं जिनके नाम से यह खरीद फरोख्त हो रही थी और उनको पता तक नहीं था. बाकी कुछ लोगों को इस काम के लिए पैसे दिए जा रहे थे. छापेमारी में कुछ ऐसे सबूत मिले हैं जिनके मुताबिक यह व्यापारी कृत्रिम तरीके से घाटे और मुनाफे के आंकड़ों में हेरफेर करके टैक्स चोरी कर रहे थे.
ऋतु हाउसिंग के प्रमोटर संजीव झुनझुनवाला के घर से एक हार्ड डिस्क भी इनकम टैक्स अधिकारियों को मिली है, जिसमें उनके लैंड और ट्रांजैक्शंस की सारी डिटेल है और जिन-जिन के साथ उन्होंने इस तरीके का कारोबार किया, उनके नाम भी हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










