
कार और 50-50 लीटर के डिब्बों में भरवाया तेल, फिर बिना पैसे दिये भागा... VIDEO में देखें अजीबोगरीब लूट
AajTak
पंजाब के फाजिल्का में लूट का आजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने आए एक कार चालक ने पहले कार में रखे 50-50 लीटर के दो डिब्बों में तेल फुल करवाया. फिर कार में भी 10 लीटर तेल डलवाया. जब तक पंप का कर्मी कार की टंकी का ढक्कन बंद करता, शातिर ने गाड़ी स्टार्ट की और भाग निकला. यह पूरी घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
Punjab News: फाजिल्का-जलालाबाद राज्य मार्ग पर दिन दिहाड़े फिल्मी स्टाइल में एक कार सवार युवक ने पेट्रोल पंप पर 10000 का तेल डलवाया. इसके बाद बिना पैसे दिये वहां से फरार हो गया. पंप के स्टाफ कार के पीछे भी दौड़े, तकतक कार सवार फरार हो गया था. दिनदहाड़े इस तरह की घटना को लेकर लोगों में काफी चर्चा है. लोगों का कहना है कि चुनाव में आचार संहिता लगने के बावजूद ऐसी घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रहा.
बताया जाता है कि एक कार में सवार युवक पेट्रोल पंप पर आया और उसने कार में रखे 50-50 लीटर के दो डिब्बे निकालकर पंप के स्टाफ को उसमें तेल भरने के लिये दे दिया. इसके बाद 10 लीटर कार में तेल डालने के लिए कहा. पंप कर्मचारियों ने डिब्बे में तेल भरकर दे दिया. फिर कार में 10 लीटर तेल डालकर टंकी का ढक्कन बंद करने लगे. तभी स्टीयरिंग पर बैठे बदमाश ने कार स्टार्ट की और भाग गया.
लूट की इस अजीबोगरीब घटना का वीडियो भी सामने आया है. दरअसल, पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में तेलकर भरवाकर बिना पैसे दिये भागने वाले शख्स की पूरी करतूत कैद हो गई. इसमें साफ देखा जा सकता है कि कार की टंकी का ढक्कन अच्छे से लगा भी नहीं था और वह गाड़ी स्टार्ट कर रफूचक्कर हो गया.
इसके बाद पेट्रोल पंप के कर्मी कार के पीछे-पीछे काफी दूर तक दौड़े, लेकिन तबतक वह रफूचक्कर हो चुका था. कार चालक युवक 10000 रुपये का तेल लेकर भाग गया. यह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया है. सीसीटीवी फुटेज में इस अजीबोगरीब लूट की पूरी घटना साफ देखी जा सकती है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









