
कार्यकर्ताओं ने किया हवन, शिवपाल ने काटा केक...ऐसे मनाया जा रहा मुलायम सिंह का जन्मदिन
AajTak
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज जन्मदिन है. यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव अपने जन्मदिन के मौके पर लखनऊ में हैं. मुलायम सिंह यादव इस अवसर पर लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित पार्टी के दफ्तर पहुंचे जहां नेताजी को अपने बीच पाकर सपा के कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज हो उठे. रा सपा कार्यालय मुलायम सिंह यादव जिन्दाबाद के नारे से गूंज उठा. दरअसल, मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के अवसर पर समाजवादी पार्टी के कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. खुद मुलायम सिंह यादव भी इस कार्यक्रम में पहुंचे थे. ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











