
कार्ति चिदंबरम ने राम मोहन नायडू को लिखा पत्र, अहमदाबाद प्लेन क्रैश मामले में नए फैक्ट्स सामने आने का किया दावा
AajTak
कांग्रेस सांसद कार्ति पी चिदंबरम ने सोमवार को नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू को पत्र लिखकर दावा किया कि एयर इंडिया 171 विमान दुर्घटना मामले की प्रारंभिक जांच में नए महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं.
कांग्रेस सांसद कार्ति पी चिदंबरम ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू को एक पत्र लिखा. कांग्रेस नेता ने अपने पत्र में दावा किया कि अहमदाबाद प्लेन क्रैश मामले को लेकर शुरुआती जांच में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है. उन्होंने मामले की स्पष्टता और जवाबदेही की मांग की है. साथ ही कार्ति चिदंबरम ने बैंकिंग प्रणाली में सुधार के लिए वित्त मंत्री को भी पत्र लिखा है और एक संयुक्त संसदीय समिति गठित करने की मांग की है.
कार्ति चिदंबरम ने सोमवार को राम मोहन नायडू को लिखे पत्र को एक्स पर भी साझा किया है. पत्र में उन्होंने कहा कि एअर इंडिया 171 विमान दुर्घटना में 260 लोगों की जान चली गई और प्रारंभिक जांच के बाद नए महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं. उन्होंने आगे कहा कि वे अब इस मामले में स्पष्टता और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं. कांग्रेस सांसद ने पारदर्शिता की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि जब इतनी बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है तो इसे वैकल्पिक नहीं माना जा सकता. उनकी ये टिप्पणी जांच में शामिल अधिकारियों से विस्तृत जानकारी देने और जिम्मेदारी निभाने की बढ़ती मांग के बीच आई है.
विमान हादसे में 260 लोगों की मौत आपको बता दें कि बीते साल अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI171, जिसमें 242 लोग सवार थे. ये विमान अहमदाबाद से टेकऑफ के कुछ ही पलों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, विमान एयरपोर्ट के बाहरी इलाके में एक सरकारी अस्पताल के हॉस्टल पर गिर गया. जिससे मलबे का मैदान बन गया और तबाही का मंजर फैल गया. इस हादसे में यात्री और क्रू मेंबर समेत कम से कम 260 लोग मारे गए और कई लोग घायल हो गए.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






