
कारोबारी की पत्नी की गोली मारकर हत्या... हाइवे पर बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
AajTak
जमशेदपुर के कांदरबेड़ा में बदमाशों ने कारोबारी की पत्नी की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद आसपास इलाके में दहशत फैल गई. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
जमशेदपुर के कांदरबेड़ा में सोनारी के रहने वाले कारोबारी रवि अग्रवाल की पत्नी ज्योति अग्रवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई. कारोबारी का प्लाई का बिजनेस है. बताया जाता है कि ये लोग हाइवे से शहर लौट रहे थे, तभी अचानक कांदरबेड़ा मोड़ के पास बदमाशों ने फायरिंग कर दी. जैसे ही बदमाशों ने पिस्टल निकाली, तो कारोबारी की पत्नी ने रोकने की कोशिश की, जिसके बाद बदमाशों ने उनके सिर में गोली मार दी और फरार हो गए.
गोली लगने के बाद कारोबारी रवि अग्रवाल तत्काल पत्नी ज्योति को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने ज्योति को मृत घोषित कर दिया. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. रवि अग्रवाल की पत्नी के पिता जुगसलाई में रहते हैं.
यह भी पढ़ें: कार सेवा डेरा प्रमुख की गोली मारकर हत्या, केजरीवाल की रिमांड आज खत्म, देखें एक और एक ग्यारह
सूचना मिलने के बाद जमशेदपुर के चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष सुरेश सोंथालिया, अध्यक्ष विजय आनंद मूनका मौके पर पहुंचे और घटना को लेकर विरोध जताया और आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की. उक्त कारोबारी सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयाडीह में लकड़ी का काम करता है.
पिछले एक-दो महीने से उनसे रंगदारी की मांग की जा रही थी. यह आशंका जताई जा रही है कि रंगदारी नहीं देने के कारण इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है. मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि ये घटना बहुत ही दुखद है. इसकी जितनी भी निंदा की जाए, कम है. SP सिटी मुकेश लूनावत ने कहा कि आशंका जताई जा रही है कि रंगदारी नहीं देने के कारण इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







