
काम, काम, काम, 83 की उम्र में बस इतना चाहते हैं अमिताभ, बोले- एक्टिव रहना जरूरी
AajTak
बीते साल अमिताभ ने अपना 83वां जन्मदिन मनाया था. तमाम मुश्किलों का सामना करते हुए एक्टर आज भी रोज काम पर जाते हैं. अलग-अलग प्रोजेक्ट्स से जुड़े अमिताभ बच्चन ने अब अपने ब्लॉग में बताया हमेशा काम करने और व्यस्त रहने की अहमियत पर बात की है.
अमिताभ बच्चन को सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक माना जाता है. बीते छह दशकों में उन्होंने हिंदी के साथ-साथ कई अन्य भाषाओं में भी काम किया है. फिल्मी पर्दे के अलावा बिग बी टेलीविजन का भी जाना माना और पॉपुलर चेहरा हैं. बीते साल अमिताभ ने अपना 83वां जन्मदिन मनाया था. तमाम मुश्किलों का सामना करते हुए एक्टर आज भी रोज काम पर जाते हैं. अलग-अलग प्रोजेक्ट्स से जुड़े अमिताभ बच्चन ने अब अपने ब्लॉग में बताया हमेशा काम करने और व्यस्त रहने की अहमियत पर बात की है.
काम को लेकर बिग बी ने कही बड़ी बात
मंगलवार, 10 फरवरी की सुबह अमिताभ बच्चन ने काम की अहमियत पर ब्लॉग लिखा, 'ब्लॉग के लिए थोड़ा जल्दी है… लेकिन कुछ मीटिंग्स सुबह जल्दी तय हो गई थीं, इसलिए ये समय.' उन्होंने आगे लिखा, 'काम के प्रयास धीरे-धीरे फल दे रहे हैं और उम्मीद है कि काम के समय में इंसान व्यस्त रह सके… ये बहुत जरूरी है. काम का न होना बहुत नकारात्मक भावनाएं पैदा करता है. इसलिए काम, काम, काम… जितना हो सके करते रहो.'
केबीसी 17 के अंत पर हुए थे इमोशनल
हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 17वें सीजन को होस्ट किया था. सीजन के आखिरी दिन उन्होंने दर्शकों को भावुक और दिल छू लेने वाला संदेश दिया था. उन्होंने कहा था, 'कभी-कभी हम किसी पल में इतने गहरे डूब जाते हैं और उसमें इतने खो जाते हैं कि जब वो खत्म होने की कगार पर होता है, तो लगता है कि अभी तो ये शुरू ही हुआ था… और ये इतनी जल्दी खत्म भी हो रहा है. सब कुछ ऐसा लगता है जैसे कल ही हुआ हो. मैं इस गेम का आखिरी दिन शुरू करने जा रहा हूं और ये सारी भावनाएं महसूस कर रहा हूं. मैंने अपनी जिंदगी का एक-तिहाई से भी ज्यादा हिस्सा… आप सभी के साथ बिताया है और ये मेरे लिए बहुत बड़ी विशेषाधिकार की बात रही है.'
कुछ महीने पहले अमिताभ ने बताया था कि वे सुबह 5:30 बजे तक काम करते रहे. उन्होंने लिखा था, 'सुबह 5:30 तक काम करता रहा… और बस भूल ही गया कि ब्लॉग का महत्वपूर्ण काम था और जवाब देने थे… इसलिए माफी और खेद. लेकिन काम के लिए कभी खेद नहीं.'

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












