
कामिया जानी पर विवाद बढ़ा, BJD ने BJP से पूछा- राम मंदिर पर वीडियो सही तो जगन्नाथ वाली गलत कैसे?
AajTak
बीजेपी ने भाजपा पर बेफिजूल में मामले को तूल देने का आरोप लगाते हुए कहा- कामिया जानी राम मंदिर, उज्जैन महाकाल मंदिर और चार धाम में भी जाकर वीडियो बना चुकी हैं. भाजपा ने तब आपत्ति नहीं जताई थी, उल्टा पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह कर्ली टेल्स फाउंडर की तारीफ कर चुके हैं.
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कर्ली टेल्स (Curly Tales) की फाउंडर कामिया जानी (Kamiya Jani) के जगन्नाथ मंदिर में प्रवेश को लेकर विवाद शनिवार को और तेज हो गया, जब विकांग्रेस भी इसमें शामिल हो गई. एक स्थानीय सांस्कृतिक संगठन ने भक्तों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए भुवनेश्वर में विरोध प्रदर्शन किया. भाजपा ने कामिया को 'बीफ समर्थक' बताते हुए जगन्नाथ मंदिर में उनके प्रवेश का विरोध किया था, उसके बाद से ही इस मुद्दे ने तूल पकड़ लिया है.
मामले ने तब राजनीतिक मोड़ ले लिया जब BJP ने पूर्व आईएएस और बीजद नेता वीके पांडियन पर आरोप लगाया कि उन्होंने कामिया जानी को जगन्नाथ मंदिर में प्रवेश करने और वीडियो शूट करने की अनुमति दिलाने में मदद की. इस मामले में सत्तारूढ़ बीजद ने वीके पांडियन और कर्ली टेल्स फाउंडर का बचाव किया है. बीजेडी सांसद मानस मंगराज ने शुक्रवार को पूछा कि जगन्नाथ मंदिर पर जानी का काम गलत कैसे हो गया, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अयोध्या के राम मंदिर, उज्जैन के महाकाल मंदिर और चार धाम पर उनके वीडियो की सराहना कर चुके हैं.
गिरिराज सिंह और धर्मेंद्र प्रधान ने क्या कहा?
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को वीके पांडियन और कामिया जानी पर 12वीं सदी के मंदिर की पवित्रता भंग करने का आरोप लगाया. उन्होंने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए एक्स पर लिखा, 'पूज्य मंदिर में एक गोमांस प्रचारक को प्रवेश की सुविधा देकर वीके पांडियन ने धर्म, इतिहास और आध्यात्मिकता के प्रति अत्यधिक उपेक्षा दिखाई है'.
शनिवार को भुवनेश्वर में मौजूद केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक्स पर जारी एक बयान में कहा, 'भगवान जगन्नाथ सभी ओडिशा वासियों और सनातनियों के लिए आस्था का केंद्र हैं. इसलिए, जाने-अनजाने लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कोई भी कार्य नहीं किया जाना चाहिए. किसी को भी ओडिशा वासियों के भगवान के प्रति अटूट प्रेम, भक्ति और श्रद्धा के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए'. उन्होंने अपने बयान में कामिया जानी का नाम लेने से परहेज किया.
बीजेडी सांसद ने आरोपों पर दिया जवाब

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











