
काबुल में फंसे चंदौली के सूरज, खौफ में परिवार, भगवान से प्रार्थना-सरकार से गुहार
AajTak
चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली के अमोघपुर गांव के रहने वाले सूरज कुमार भी काबुल में फंसे हैं. सूरज कुमार इसी साल जनवरी में रोजी-रोटी कमाने काबुल गए थे. सूरज कुमार वहां पर वेल्डर का काम करते थे.
अफगानिस्तान में तालिबान का राज कायम होते ही वहां लोगों को अपनी जान का डर सताने लगा है. विदेशी लोगों को उनके मुल्क भेजा जा रहा है. भारतीय नागरिकों को भी वापस लाया जा रहा है. जबकि कुछ लोग फंसे हुए हैं. काबुल की एक फैक्ट्री में 18 मजदूर फंस हैं, उन्होंने सरकार से रेस्क्यू की गुहार लगाई है.
तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.









