
काबा शरीफ पर चढ़ाया गया 670 KG रेशम, 120 KG सोना और 100 KG चांदी से तैयार नया गिलाफ
Zee News
सऊदी अरब में मुसलमानों की सबसे पाक मुकाम काबा शरीफ का हर साल जिल-हिज्जा की 9 तारीख को गिलाफ बदलने की रस्म निभाई जाती है. किंग अब्दुल अजीज कॉम्प्लेक्स में 200 कुशल कारीगर इसे तैयार करते हैं.
रियादः सऊदी अरब में मुकद्दस मस्जिदों के इंतजामिया ने इतवार और सोमवार की रात 9 जिल-हिज्जा के बीच काबातुल्लह का पुराना गिलाफ उतार कर नया गिलाफ चढ़ा दिया है. काबा का गिलाफ बदलने का काम 200 कारीगरों की मदद से किया गया. हर साल जिल-हिज्जा की 9 तारीख को काबा का गिलाफ बदलने की रस्म निभाई जाती है. काबा के नए गिलाफ में चार बराबर धारियां और एक सतार अल-बाब है. काबा शरीफ के चारों तरफ की पट्टियाँ अलग से तैयार की जाती हैं. गिलाफ बदलने के अमल के दौरान, पहले एक हिस्से को हटा दिया जाता है और इसे एक नए कवर से बदल दिया जाता है. फिर दूसरे, तीसरे और चैथे हिस्से में पुराने गिलाफ को हटाकर नया गिलाफ लगाया जाता है. بعد إلباسها بالكسوة الجديدة.. تم رفع الجزء السفلي من ثوب الكعبة كما جرت عليه العادة السنوية في موسم — العربية السعودية (@AlArabiya_KSA)
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










