
कानून की क्लास में कत्ल, दो सेकेंड और दो मौत... एकतरफा प्यार या आपसी रंजिश? जानें तरन तारन कांड की पूरी कहानी
AajTak
पंजाब के तरनतारन में माई भागो लॉ कॉलेज के अंदर छात्र प्रिंस राज ने सहपाठी संदीप कौर को गोली मारकर खुद भी आत्महत्या कर ली. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. अब सवाल ये है कि क्या यह एकतरफा प्यार था या रंजिश? पढ़ें इस वारदात का पूरा सच.
पंजाब के तरनतारन जिले में सोमवार की सुबह एक वारदात ने सबको दहला कर रख दिया. जिले के गांव उसमा में मौजूद है माई भागो लॉ कॉलेज. जहां रोज की तरह सुबह के वक्त छात्र-छात्राएं अपनी-अपनी क्लास में बैठ चुके थे. जैसे ही पढ़ाई शुरू हुई, अचानक गोलियों की आवाज से पूरा कॉलेज परिसर दहल उठा. किसी को समझ नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है? सच ये था कि महज दो सेकेंड के भीतर दो ज़िंदगियां खत्म हो चुकी थीं. कॉलेज में अफरा-तफरी का माहौल था. जिस क्लास में गोली चली, वहां का मंजर बेहद खौफनाक था. चलिए जानते हैं इस वारदात का पूरा सच.
दो सेकेंड में दो लाशें लॉ कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के मुताबिक, एक छात्र प्रिंस राज सीधे क्लासरूम में दाखिल हुआ. वह तेजी से अपनी सहपाठी संदीप कौर के पास पहुंचा. पहले दोनों के बीच कुछ बातचीत हुई. फिर दोनों कोने में जाकर बैठ गए. उनके पास एक छात्रा और खड़ी थी. तभी अचानक प्रिंस राज और संदीप कौर खड़े गए. प्रिंस ने अचानक पिस्टल निकाली और उसने बेहद करीब से संदीप कौर के सिर में गोली मार दी. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने पिस्टल दोबारा लोड की और खुद को भी गोली मार ली. दोनों नीचे गिर पड़े थे. आस-पास खून फैल गया. गोली इतनी नजदीक से चली कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. पूरा घटनाक्रम महज कुछ सेकेंड में खत्म हो गया.
कौन थे संदीप और प्रिंस? मृतका की पहचान नौशहरा पन्नुआ गांव की रहने वाली संदीप कौर के रूप में हुई. वहीं हमलावर छात्र प्रिंस राज मलियां गांव का रहने वाला था. दोनों गांवों के बीच लगभग 12 किलोमीटर की दूरी बताई जा रही है. दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते थे और सहपाठी थे. बाहर से सब कुछ सामान्य दिखता था, लेकिन अंदर ही अंदर एक कहानी पल रही थी, जो इस दर्दनाक अंजाम तक पहुंची.
सगाई बनी खून की वजह? परिवार के मुताबिक, संदीप कौर की हाल ही में सगाई हुई थी. इसी बात से प्रिंस राज नाराज और परेशान बताया जा रहा है. लड़की के परिजनों का दावा है कि सगाई के बाद से प्रिंस का व्यवहार और आक्रामक हो गया था. उसे यह रिश्ता मंजूर नहीं था. क्या यही नाराजगी कत्ल की वजह बनी? पुलिस इसी एंगल से जांच कर रही है. देखें वारदात का वीडियो-
घर तक पहुंच चुका था आरोपी संदीप की मां और बहन ने बताया कि प्रिंस दो से तीन बार उनके घर तक आ चुका था. उसने संदीप को प्रपोज किया था और दबाव बनाया था कि वह उससे बात करे. मां के मुताबिक, जिस दिन घटना हुई, उसी दिन भी वह घर आया था. उसने धमकी दी थी कि अगर संदीप उससे बात नहीं करेगी तो वह गोली मार देगा. परिवार ने उसे समझाकर लौटा दिया था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा.
पढ़ाई पर था संदीप कौर का फोकस परिजनों का कहना है कि संदीप ने साफ कह दिया था कि वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहती है. वह किसी रिश्ते या प्रेम प्रसंग में नहीं पड़ना चाहती थी. उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका था. मां छोटे-मोटे काम करके घर चलाती थीं. सात बेटियां और एक 12 साल का बेटा. इतनी बड़ी जिम्मेदारी के बीच संदीप कौर परिवार का सहारा बनना चाहती थी. उसने प्रिंस को किसी भी तरह के रिश्ते से साफ मना कर दिया था.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








