
'कानून का पालन ही सबसे बड़ा नागरिक कर्तव्य', गणतंत्र दिवस पर RSS प्रमुख मोहन भागवत का संदेश
AajTak
77वें गणतंत्र दिवस पर RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नागरिकों से संविधान में निहित कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि भारत को अग्रणी गणराज्य बनाने के लिए सार्वजनिक जीवन में आदर्श आचरण जरूरी है.
बिहार के मुजफ्फरपुर में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने नागरिक कर्तव्यों और संविधान की भूमिका पर विचार व्यक्त किए. RSS के मुजफ्फरपुर में स्थित कार्यालय ‘मधुकर निकेतन’ में ध्वजारोहण के बाद आयोजित कार्यक्रम में भागवत ने कहा कि भारत को दुनिया का अग्रणी गणराज्य बनाने के लिए हर नागरिक को अपने संविधान में मौलिक कर्तव्यों का पूरे मन से पालन करना बहुत आवश्यक है.
मोहन भागवत ने साफ किया कि संविधान केवल अधिकारों का दस्तावेज नहीं, बल्कि यह हमें धर्म और नैतिकता की मार्गदर्शिका भी प्रदान करता है. उन्होंने संविधान के अध्ययन को नागरिकों के लिए जरूरी बताया, क्योंकि इससे वे अपने ज़िम्मेदारी के प्रति सजग रहते हैं. भागवत ने जोर दिया कि बिना नियम और कानून के सम्मान के किसी भी गणराज्य की स्थिरता संभव नहीं है.
उन्होंने भारतीय संस्कृति में नियमों का उल्लेख करते हुए कहा कि ये नियम मानवता और समाज के सभी वर्गों को साथ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. भारतीय परंपराएं न केवल व्यवहारिक हैं, बल्कि वे समाज को जोड़ने और बैलेंस बनाए रखने का आधार भी हैं.
यह भी पढ़ें: 'टेक्नोलॉजी के गुलाम न बनें इंसान...', जानें ऐसा क्यों बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत
देश की आज़ादी के लिए हुए कठिन संघर्ष और पूर्वजों के बलिदानों का याद करते हुए उन्होंने कहा कि यह हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वे गणराज्य की रक्षा करें और उसे मजबूत बनाएं. मोहन भागवत ने कहा कि गणतंत्र सरकार से नहीं बल्कि नागरिकों के व्याहवार से मजबूत होता है.
तिरंगे के महत्व को समझाते हुए उन्होंने कहा कि केसरिया रंग त्याग और गतिशीलता का प्रतीक है, सफेद रंग विचारों की पवित्रता दर्शाता है, जबकि हरा रंग प्रगति और समृद्धि का संकेत है. तिरंगे के बीच में स्थित अशोक चक्र यह संदेश देता है कि हर प्रगति को धर्म के मार्गदर्शन में किया जाना चाहिए.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.






