
कानपुर: प्रेमी ने प्रेमिका को घुमाने के लिए चुराई कार, ऐसे खुल गई पोल
AajTak
राहुल ने अपनी प्रेमिका को घुमाने के लिए फतेहपुर से कार लूटी. लेकिन उसने कार का नंबर नहीं बदला. उधर, फतेहपुर में कार मालिक ने पुलिस को सूचना दे दी. जब राहुल अपनी प्रेमिका और एक दोस्त के साथ चकेरी हाईवे से गुजरा तो पुलिस ने कार का नंबर देखकर उसे पकड़ लिया. उस वक्त कार में प्रेमिका और उसका एक दोस्त भी मौजूद था.
उत्तर प्रदेश के कानपुर में प्रेमिका को लुभाने के लिए उठाया गया कदम प्रेमी को महंगा पड़ गया. दरअसल, प्रेमिका ने कार में घुमाने के लिए कहा तो प्रेमी ने कार ही चुरा ली. लेकिन प्रेमी प्रेमिका के साथ पहली ही राइड में पकड़ा गया. पुलिस ने प्रेमी और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









