
कानपुर: जनसभा को संबोधित कर रहे थे मंत्री, तभी आ गया गायों का झुंड, Video
AajTak
कानपुर में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना की ही जनसभा में अन्ना गायों का झुंड घुस गया. इसका वीडियो सामने आया है. सतीश महाना ने कहा कि अगर किसी ने जान बूझकर गायों का झुंड यहां भेजा होगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी.
उत्तर प्रदेश के चुनाव में इस बार हर ग्रामीण इलाकों में अन्ना जानवारों की समस्या मुद्दा बनती जा रही है. कानपुर में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना की ही जनसभा में अन्ना गायों का झुंड घुस गया, जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. सतीश महाना ने कहा कि अगर किसी ने जान बूझकर गायों का झुंड यहां भेजा होगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











