
कानपुर के चर्चित गोल्डन बाबा हुए लापता, सोना-चांदी सब घर पर ही छोड़ा
AajTak
कानपुर में गोल्डन बाबा के नाम से चर्चित मनोज सेंगर अचानक अपने घर से लापता हो गए जिसके बाद पुलिस की कई टीमें उन्हें ढूंढने में लगाई गई हैं. वो अपना सारा सोना-चांदी घर पर छोड़कर ही गए हैं.
कानपुर में गोल्डन बाबा के नाम से चर्चित मनोज सेंगर लापता हो गए हैं जिसके बाद पुलिस की कई टीमें उन्हें ढूंढने में जुटी हुई हैं. दरअसल कानपुर के कल्यानपुर में रहने वाले गोल्डन बाबा मंगलवार की सुबह 7 बजे अपने आवास काकादेव से बिना बताए कहीं चले गए. इसकी जानकारी जब परिवार को हुई तो परिवार में हड़कंप मच गया.
परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद आनन-फानन में जांच पड़ताल शुरू कर दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मनोज सेंगर के घर पर पहुंच गए और जांच पड़ताल शुरू कर दी है. वहीं घर के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है.
बता दें कि मनोज सेंगर गूगल गोल्डन बाबा के नाम से मशहूर हैं. उनके लापता होने को लेकर डीसीपी वेस्ट बीबीजीएस मूर्ति ने बताया कि आज सुबह परिजनों से सूचना मिली है कि मनोज सेंगर उर्फ गूगल गोल्डन मैन घर से सुबह कहीं चले गए हैं
अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है, गोल्डन बाबा अपना सोना-चांदी, मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ कर कहीं चले गए हैं. वो अपने साथ सिर्फ अपना आधार कार्ड साथ मे ले गए हैं. कानपुर वेस्ट के डीसीपी बीजीजीएस मूर्ति ने कहा कि हमारी कई टीमें जांच पड़ताल कर रही है जल्द से जल्द उनका पता लगा लिया जायेगा.
ये भी पढ़ें:

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









