
कानपुरः ग्रुप में आते थे छोटी बहन को उठा ले जाने के मैसेज, परेशान युवक ने लगा ली फांसी
AajTak
कानपुर देहात के सैथा गांव निवासी कुशल दुबे ने फांसी लगा ली. कुशल बीएससी का छात्र था. उसके परिजनों का कहना है कि गांव में ही रहने वाले तीन युवक भुल्लन, बिट्टी, और धुन्नू परिहार उनके बेटे को मोबाइल पर धमकी भरे मैसेज भेज कर परेशान कर रहे थे.
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में खुदकुशी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां कुछ लड़के एक युवक को मोबाइल ग्रुप में जोड़कर उसकी बहन को उठा ले जाने की धमकी भरे मैसेज भेज रहे थे. इसी बात से तंग आकर उस युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे को धमकी भरे मैसेज भेजकर कुछ लड़के परेशान कर रहे थे. इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली. पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











