
काजोल की को स्टार नूर मालाबिका दास की मौत, सड़ी-गली हालत में पंखे से लटकती मिली लाश
AajTak
काजोल के साथ वेब सीरीज 'द ट्रायल' में काम कर चुकी एक्ट्रेस नूर मालाबिका दास का निधन हो गया है. एक्ट्रेस को उनके मंबई के घर में मृत पाया गया. पुलिस का कहना है कि उन्होंने सुसाइड की है, लेकिन मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है. एक्ट्रेस की अचानक मौत की खबर से फैंस के बीच खलबली मची हुई है.
फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद शॉकिंग खबर सामने आई है. काजोल के साथ वेब सीरीज 'द ट्रायल' में काम कर चुकी एक्ट्रेस और कतर एयरवेज की पूर्व एयर होस्टेस नूर मालाबिका दास का निधन हो गया है. एक्ट्रेस को उनके मंबई के घर में मृत पाया गया. बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने सुसाइड कर अपनी जान दे दी है. इतनी कम उम्र में एक्ट्रेस की अचानक मौत की खबर ने हर किसी को हैरान-परेशान कर दिया है.
पंखे से लटक कर दी जान जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने 6 जून को नूर मालाबिका दास का शव उनके लोखंडवाला घर से बरामद किया. जहां एक्ट्रेस का शव पंखे से लटका मिला. पुलिस का कहना है कि उन्होंने सुसाइड की है. हालांकि, मौत का कारण अभी तक सामने नहीं आया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पुलिस को किसने दी सूचना?
पुलिस का कहना है कि नूर मालाबिका के आस-पास रहने वालों को उनके घर से बदबू आ रही थी. पड़ोसियों ने जब ओशिवारा पुलिस को इस बारे में सूचना दी, तो उन्होंने एक्ट्रेस के घर का दरवाजा तोड़कर फ्लैट में जाकर चेक किया. अंदर घुसने पर पुलिस ने नूर का शव सड़ी-गली हालत में पंखे से लटका हुआ पाया. एक्ट्रेस के शव को पोस्टमार्टम के लिए गोरेगांव के अस्पताल में भेज दिया गया है.
ये भी बताया जा रहा है कि पुलिस ने जब नूर के घरवालों से संपर्क करने की कोशिश की तो कोई भी सामने नहीं आया और ना किसी ने उनका शव लिया. ऐसे में पुलिस ने लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने वाली NGO की मदद से रविवार को नूर का अंतिम संस्कार कर दिया है.
कौन हैं नूर मालाबिका दास?

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










