
कांस्टेबल पत्नी का 'दूसरा रिलेशन'... कलह में खत्म हुईं 5 जिंदगियां, सूना रह गया पुलिस लाइन का क्वार्टर नंबर CB-38
AajTak
Bihar Crime News: भागलपुर की पुलिस लाइन में घरेलू कलह के चलते एक युवक ने सिपाही पत्नी सहित अपनी मां और दो बच्चों की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.
Bihar News: भागलपुर पुलिस लाइन में एक युवक ने अपनी पुलिस कांस्टेबल पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. साथ में दो बच्चों और मां का गला रेत दिया और फिर खुद ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मौके से मिले एक सुसाइड नोट में पति ने पत्नी के अवैध संबंधों का जिक्र किया है. प्रेम विवाह करने के बाद एक-दूसरे संग जन्मों तक रहने का वादा निभाने वाले जोड़े की जिंदगी इस तरह खत्म हो जाने से हर कोई अचंभित है.
बिहार के बक्सर जिले की नीतू और बिहार के आरा जिला निवासी पंकज की दोस्ती एक मॉल नौकरी करने के दौरान हुई थी. यह दोस्ती आगे चलकर प्रेम में बदल गई. इसी बीच नीतू ने बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा की तैयारी की और साल 2015 में सफलता हासिल कर ली.
कॉन्स्टेबल बनी नीतू ने प्रेम संबंधों को निभाते हुए जनवरी 2019 में पंकज से विवाह रचा लिया. शादी से दोनों के 2 बच्चे हुए. शुरुआत में नीतू की तैनाती नवगछिया में थी, लेकिन फिर भागलपुर एसएसपी कार्यालय में हो गई.
सरकारी नौकरी के चलते कॉन्स्टेबल नीतू का पुलिस लाइन में क्वार्टर रहने को मिला. जहां पति पंकज, दो बच्चे और नीतू समेत उसकी बुजुर्ग सास हंसी-खुशी रहने लगे. वहीं, कॉन्स्टेबल का पति पंकज भी एक जूते की दुकान पर काम करने लगा.
अवैध संबंध के शक से खुशियों पर लगा ग्रहण इसी बीच, इस परिवार की खुशियों पर ग्रहण लगाना शुरू हो गया. दरअसल, अवैध संबंध के शक में पति पंकज अक्सर नीतू से झगड़ने लगा. पंकज को शक था कि पत्नी नीतू का किसी से संबंध है. इसी विवाद ने हंसते खेलते पूरे परिवार को उजाड़ कर रख दिया.
दूधवाले ने देखे खून से लथपथ शव

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











