
कांवड़ियों के हंगामे के बाद दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर लगाई गई यातायात पाबंदी, PAC की भी तैनाती
AajTak
शनिवार को कथित तौर पर एक कार की चपेट में आने से गुस्साए कांवड़ियों ने ड्राइवर को गाड़ी से बाहर खींच लिया था और उसकी पिटाई कर दी थी. उन्होंने कथित तौर पर कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था. एक्सप्रेसवे पर जमकर हंगामा हुआ था.
उत्तर प्रदेश पुलिस ने रविवार को कहा कि एक कार द्वारा कुछ कांवड़ियों को टक्कर मारने की घटना के बाद दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रतिबंध लगा दिया गया है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है. गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्रा ने कहा, 'मोदीनगर के कादराबाद गांव से गाजियाबाद जिले के प्रत्येक एंट्री प्वाइंट से लेकर मेरठ रोड तिराहा, मोहन नगर, लोनी रोड, लिंक रोड, यूपी-दिल्ली सीमा से दिलशाद गार्डन तक सड़क पर वाहन के प्रवेश को रोकने की व्यवस्था की गई है.'
नागरिक भी दे रहे साथ पुलिस आयुक्त ने बताया कि इस यातायात योजना को सुनिश्चित करने के लिए नागरिक और यातायात पुलिस अतिरिक्त निगरानी रख रहे हैं. उन्होंने बताया कि क्षेत्र के नागरिक समाज के स्वयंसेवक पुलिस की मदद करेंगे और क्षेत्र में किसी भी अप्रिय गतिविधि की सूचना देंगे.
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर के बाद गजियाबाद में कांवड़ियों का उत्पात... कांवड़ खंडित होने पर कार में की तोड़फोड़, Video
कांवड़ियों को कार ने मारी टक्कर दरअसल, शनिवार को कथित तौर पर एक कार की चपेट में आने से गुस्साए कांवड़ियों ने ड्राइवर को गाड़ी से बाहर खींच लिया था और उसकी पिटाई कर दी थी. उन्होंने कथित तौर पर कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था. कार मालिक की पहचान मुरादनगर के मूल निवासी नौबहार सिंह (40) के रूप में हुई थी, जो घटना के समय भी वाहन में थे. पुलिस आयुक्त ने कहा कि ड्राइवर कथित तौर पर नशे की हालत में था और गलत दिशा में कार चला रहा था. इस घटना के बाद कांवड़ियों ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को अवरुद्ध कर दिया और हंगामा किया, जिसके परिणामस्वरूप यातायात जाम हो गया.
PAC भी तैनात अधिकारी ने बताया कि रावली रोड से सटे मुरादनगर शहर के गंग नहर पुल पर पीएसी की दो कंपनियां तैनात की गई हैं और घटना के बाद संवेदनशील स्थिति को देखते हुए जिले के अन्य इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बता दें कि हरिद्वार समेत कई इलाकों में कांवड़ियों के हंगामे की खबर सामने आई है. जगह-जगह पर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया जा रहा है.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







