
कांग्रेस MLA और उनके बेटे पर मामला दर्ज, सब-इंस्पेक्टर को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
AajTak
पुलिस ने कांग्रेस विधायक और उनके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया कि मृत SI ने पत्नी ने अपनी शिकायत में विधायक और उनके बेटे पर कई आरोप लगाए हैं. वहीं, इस मामले के तूल पकड़ने के बाद मामले की जांच सीआईडी को सौंप दी गई है.
कर्नाटक पुलिस ने एक दलित सब-इंस्पेक्टर की कथित तौर पर आत्महत्या के बाद शनिवार को कांग्रेस विधायक चन्नारेडी तन्नूर और उनके बेटे पंपनगौड़ा तन्नूर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. दारोगा की तैनाती के 7 महीने के अंदर उनका ट्रांसफर कर दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. गृह विभाग के शीर्ष सूत्रों ने बताया कि इस मुद्दे पर पैदा हुए विवाद के बाद राज्य सरकार ने जांच सीआईडी को सौंप दी है.
परशुराम की पत्नी श्वेता एनवी की शिकायत पर विधायक और उनके बेटे पर मामला दर्ज किया गया है. विधायक और उनके बेटे के खिलाफ शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करने, आत्महत्या के लिए उकसाने और ज्वाइंट क्रिमिनल लायबिलिटी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस अधिकारी की पत्नी ने आरोप लगाया है कि इन दोनों (पिता-पुत्र) ने कथित तौर पर उनके पति का ट्रांसफर न हो उसके लिए 30 लाख रुपये की मांग की थी.
श्वेता ने कहा कि जब से उनका तबादला हुआ है, तब से परशुराम रो रहे थे और उन्होंने उनसे कहा था कि उन्हें आत्महत्या करने का मन हो रहा है. जब गर्भवती श्वेता अपने बच्चे की डिलीवरी के लिए अपने माता-पिता के घर रायचूर गई तो उसे पता चला कि परशुराम को नाक और मुंह से खून बहने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था. घटना के बाद दलित संघर्ष समिति (डीएसएस) के सदस्यों ने परशुराम के लिए न्याय की मांग करते हुए सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में श्वेता भी शामिल थी.
पुलिस दे रही है विधायक का साथ: SI की पत्नी
मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग विधायक का समर्थन कर रहा है, न कि उनके पति का. उन्होंने कहा, “विभाग ही आज उनके पास नहीं है. बल्कि वह विधायक का समर्थन कर रही है. यह धन लुटाने वाले का साथ देता है. यह उसे पैसे देता है और उसका समर्थन करता है. आप उसे कितने पैसे से खाना खिलाना चाहते हैं? क्या आप एक विधायक पालेंगे? क्या आप एक विधायक के लिए अपने माता-पिता और परिवार को नजरअंदाज कर दिन-रात मेहनत करते हैं? इसके लिए ये विधायक जिम्मेदार हैं लेकिन वो अभी तक यहां नहीं आए हैं. मुझे एफआईआर चाहिए. हम न्याय चाहते हैं.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








