
कांग्रेस महासचिव ने बांधे राहुल गांधी के जूते के फीते! वीडियो पर हंगामा, अमित मालवीय घिरे
AajTak
राहुल गांधी बुधवार को हरियाणा में अपनी भारत जोड़ो यात्रा लेकर निकले. इस दौरान उनका एक वीडियो वायरल हो गया, जिसे देखने से ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह राहुल गांधी के जूते के फीते बांध रहे हैं. बीजेपी के अमित मालवीय ने इसी वीडियो क्लिप के बहाने राहुल गांधी पर आरोप लगाए. इस पर कांग्रेस ने उन्हें ट्रोल कर दिया. उन्होंने कहा कि आप का ट्वीट पूरी तरह से झूठा है.
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने बुधवार को नूंह के मुंडका बॉर्डर से हरियाणा में प्रवेश किया. इस दौरान एक ऐसा वाकया हुआ, जिससे राहुल गांधी और कांग्रेस बीजेपी के निशाने पर आ गए. दरअसल राहुल गांधी का एक ऐसा वीडियो वायरल हो गया, जिसमें ऐसा लग रहा है कि राहुल गांधी के जूते के फीते खुल गए हैं और उसके साथ चल रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने उनके जूते की फीते बांध दिए.
वहीं बीजेपी के आईटी सेल की हेड अमित मालवीय ने यह वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा- राहुल गांधी के जूते का फीता बांधने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह घुटने के बल बैठ गए. खुद फीते बांधने के बजाए वह उनकी पीठ थपथपाते रहे हैं. इसी परिपाटी की बात कर रहे थे खड़गे जी? कांग्रेस में पिद्दियों की कमी नहीं है. इसके बाद कांग्रेस ने बीजेपी को घेर लिया.
वहीं अमित मालवीय के इस आरोप का खुद कांग्रेस महासचिव जितेंद्र सिंह अलवर ने जवाब दिया. उन्होंने ट्वीट किया- सत्तारूढ़ बीजेपी के राष्ट्रीय सूचना विभाग के प्रभारी के रूप में आपका ट्वीट पूरी तरह झूठ और मानहानि करने वाला है. सच तो यह है कि राहुलजी के बताया कि मेरे जूते के फीते खुल गए हैं. इसके बाद वह थोड़ी देर के लिए रुक गए ताकि मैं अपने जूतों के फीते खुद बांध सकूं. ट्वीट को डिलीट करें और राहुल गांधी से माफी मांगें या कानूनी कार्रवाई का सामना करें.
Hey fake news peddler @amitmalviya here’s a pic of Rahul Gandhi Ji’s shoe, which is laceless!!
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेट ने ट्वीट किया- हे फेक न्यूज पेडलर अमित मालवीय यह रही राहुल गांधी जी के जूते की एक तस्वीर है, जो बिना फीते का है! आप एक बार फिर झूठ बोलते हुए पकड़े गए हैं, लेकिन चूंकि आपको बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और पीएम मोदी द्वारा हर रोज झूठ बोलने के लिए अधिकृत किया गया है - आप तीनों को राहुल गांधी से माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने एक और ट्वीट में लिखा- अपना ट्वीट डिलीट करो अमित मालवीय- फेक न्यूज के सरगना. भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से बौखलाहट में पगला गए हो क्या?

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









