
कांग्रेस बदलापुर एनकाउंटर को किस आधार पर फर्जी एनकाउंटर बता रही है, Halla Bol में कांग्रेस प्रवक्ता ने दिया ये जवाब
AajTak
बदलापुर के एक स्कूल में मामूस बच्चियों के साथ शोषण का आरोपी अक्षय शिंदे ने पुलिस की गाड़ी में पुलिस की रिवॉल्वर छीनकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. आरोपी ने पुलिस टीम पर कई राउंड फायरिंग की, जिसमें पुलिस अधिकारी भी घायल हुए हैं.
बदलापुर के एक स्कूल में मामूस बच्चियों के साथ शोषण का आरोपी अक्षय शिंदे ने पुलिस की गाड़ी में पुलिस की रिवॉल्वर छीनकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. आरोपी ने पुलिस टीम पर कई राउंड फायरिंग की, जिसमें पुलिस अधिकारी भी घायल हुए हैं. पुलिस ने बताया कि ये घटना उस वक्त हुआ, जब पुलिस टीम अक्षय को तलोजा जेल से अपने साथ ले जा रही थी. अक्षय शिंदे की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई. इस घटना के बाद, महाराष्ट्र की सियासत गर्म है और विपक्षी नेता एनकाउंटर पर सवाल उठा रहे हैं.
मंगलवार को आजतक के खास शो हल्ला बोल में अंजना ओम कश्यप ने कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंढे पाटील से सवाल किया कि दोनों यौन उत्पीड़न के आरोपी हैं, बिना जांचे-परखे कांग्रेस कैसे इसे फर्जी एनकाउंटर कह सकती है. इस सवाल के जवाब में कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि यौन उत्पीड़न के आरोपी को फांसी होनी चाहिए. इसमें कोई दो मत नहीं है. लेकिन इन दो दरिंदों के पीछे जो दरिंदे छिपे हुए हैं, उनको बचाने के लिए ये एनकाउंटर किया गया है. एक पुलिस अधिकारी को बचाने के लिए सारी चीजें हो रही हैं. लेकिन बीजेपी में किंगपिन को बचाने के लिए ये सब होता है.
'मुझे यकीन नहीं कि महाराष्ट्र पुलिस...' एनसीपी (SP) सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि यह घटना महाराष्ट्र में 'कानून प्रवर्तन और न्याय प्रणाली का पूरी तरह से फेल होना' है, जबकि कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने इसे 'महाराष्ट्र पुलिस के लिए काला दिन' कहा है. पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा, "आरोपी की निर्मम हत्या की गई. कोई भी यह यकीन नहीं करेगा कि यह एनकाउंटर था. मैंने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस से जांच की मांग की है, जो उस वक्त मुंबई में थे. मुझे यकीन नहीं है कि मौजूदा सरकार के तहत महाराष्ट्र पुलिस इंसाफ कर पाएगी. इस अपराध के असली अपराधियों का कभी पता नहीं चल पाएगा."

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







