
'कांग्रेस ने संविधान कुचला, चुनावों में की धांधली', बोले हरियाणा CM नायब सिंह सैनी
AajTak
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हांसी में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर लोकतंत्र को कुचला और चुनावों में धांधली की लंबी परंपरा रही है.
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हांसी में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला. अपने भाषण में उन्होंने कहा कि देश की जनता यह अच्छी तरह जानती है कि कांग्रेस वही पार्टी है जिसने आपातकाल लगाकर लोकतंत्र और संविधान दोनों को कमजोर किया था. उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौर में लोगों के मौलिक अधिकारों का खुलेआम हनन किया गया.
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का चुनावी इतिहास भी विवादों से भरा रहा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अलग-अलग समय पर चुनावों में धांधली की और बूथ कैप्चरिंग जैसी घटनाएं आम थीं. हरियाणा की जनता इस सच्चाई से भली-भांति परिचित है कि कांग्रेस शासन में किस तरह लाठी-डंडों के बल पर बूथों पर कब्जा किया जाता था और मतदाताओं को डराया जाता था.
नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस सरकारों के समय शराब और पैसों के दम पर वोट खरीदना आम बात थी. उन्होंने रोहतक, भिवानी और फरीदाबाद जैसे शहरों का जिक्र करते हुए कहा कि इन इलाकों में बूथ कैप्चरिंग की घटनाओं का पूरा रिकॉर्ड मौजूद है.
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के खिलाफ चुनावी गड़बड़ियों के कई मामले आज भी दर्ज हैं और कुछ केस अदालतों में चल रहे हैं.
मुख्यमंत्री ने आगे आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं के नाम पर मतदाता सूची में गड़बड़ी कराई गई. कई जिलों में नकली पहचान पत्र बनवाकर वोट डलवाने की शिकायतें सामने आती रही हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं कांग्रेस की राजनीति का हिस्सा रही हैं और जनता अब इसे अच्छी तरह समझ चुकी है.
यह भी पढ़ें: 'PM मोदी द्वारा गीता के संदेश का वैश्विक प्रसार हरियाणा के लिए सम्मान', CM सैनी ने जताया आभार

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.








