
'कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट को किया नजरअंदाज, हमारे लिए अष्टलक्ष्मी', असम में बोले PM मोदी
ABP News
असम में शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. साथ ही पुलवामा हमले में जान गंवाने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी.
असम दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा, साथ ही नॉर्थ ईस्ट को नजरंदाज करने का आरोप भी लगाया. प्रधानमंत्री ने असम के गुवाहाटी में एक सभा को संबोधित करते हुए इन बातों को कहा है. इसी साल असम में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में राज्यों में चुनावी गहमागहमी देखने को मिल रही है.
नॉर्थ-ईस्ट एनडीए सरकार के लिए अष्टलक्ष्मी है: नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नॉर्थईस्ट को एनडीए की सरकार अष्टलक्ष्मी मानती है. उनकी सरकार असम में इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है. उन्होंने कहा कि संसद में यूनियन बजट पेश होने के बाद उनका असम का पहला दौरा है.
The people of Assam have blessed the BJP-NDA and are ready to fully support it again in the upcoming polls. The excitement at today’s rally in Guwahati is incredible. https://t.co/WlGZeXIoxG













