
कांग्रेस नेता Ashok Chavan ने की Nitin Gadkari की तारीफ, फिर देनी पड़ी सफाई
Zee News
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) ने रविवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) की जमकर तारीफ की, लेकिन फिर उन्होंने इस पर सफाई देते हुए कहा कि मैं उनके राजनीतिक रुख का समर्थन नहीं करता हूं.
मुंबई: महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) ने रविवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) की जमकर तारीफ की और कहा कि वह गलत पार्टी में सही आदमी हैं. हालांकि इसके बाद उन्हें सफाई देनी पड़ी है और उन्होंने कहा है कि तारीफ का मतलब यह नहीं है कि मैं उनके राजनीतिक रुख का समर्थन करता हूं. Nitin Gadkari takes issues related to basic amenities & infrastructure in Maharashtra seriously. I praise his work either by writing articles or on Twitter. This doesn't mean that I support his political stand. He's right person in wrong party: Maharashtra Min Ashok Chavan (30.5) अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) ने नितिन गडकरी की तारीफ के बाद सफाई देते हुए कहा, 'नितिन गडकरी महाराष्ट्र में बुनियादी सुविधाओं और बुनियादी ढांचे से संबंधित मुद्दों को गंभीरता से लेते हैं. मैं या तो लेख लिखकर या ट्विटर पर उनके काम की प्रशंसा करता हूं. इसका मतलब यह नहीं है कि मैं उनके राजनीतिक रुख का समर्थन करता हूं. वह गलत पार्टी में सही व्यक्ति है.'
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








