
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पहुंचे जंतर-मंतर, किया कुश्ती खिलाड़ियों का समर्थन
AajTak
जंतर मंतर पर रेसलर्स के धरने का आज 9वां दिन है. कुछ देर पहले कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू भी जंतर-मंतर पहुंचे और समर्थन दिया. पहलवानों के मंच पर कल से विपक्षी नेताओं का जमावड़ा है. बृजभूषण की गिरफ्तारी पर खिलाड़ी अड़े हैं. उधर, कुश्ती संघ के चीफ का बयान है कि रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है, जांच में सच सामने आ जाएगा.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











