कांग्रेस को बड़ा झटका, इस राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री ने छोड़ी पार्टी
Zee News
भारत जोड़ो यात्रा के पहले चरण के बाद कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. एक राज्य के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेता और लोकसभा सदस्य मणिकम टैगोर ने रविवार को कहा कि जिन लोगों ने पार्टी से सब कुछ हासिल किया और आंध्र प्रदेश कांग्रेस को खत्म कर दिया, वे अब भाजपा में चले.
नई दिल्लीः भारत जोड़ो यात्रा के पहले चरण के बाद कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. एक राज्य के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. उनके इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेता और लोकसभा सदस्य मणिकम टैगोर ने रविवार को कहा कि जिन लोगों ने पार्टी से सब कुछ हासिल किया और आंध्र प्रदेश कांग्रेस को खत्म कर दिया, वे अब भाजपा में चले.
किरण कुमार रेड्डी ने कांग्रेस का हाथ छोड़ा दरअसल, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. रेड्डी अविभाजित आंध्र प्रदेश के आखिरी मुख्यमंत्री थे. रेड्डी ने 11 मार्च को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को संबोधित अपने पत्र में लिखा है, ‘कृपया इस पत्र को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से मेरे इस्तीफे के रूप में स्वीकार करें.’