
कांग्रेस को फिर लगा झटका, अब इन दो नेताओं ने भी दिया इस्तीफा
Zee News
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है. दरअसल, दो और नेताओं ने पार्टी छोड़ने का ऐलान करते हुए इस्तीफा दे दिया है.
नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी में चल रही उथल-पुथल अब भी थमने का नाम नहीं ले रही है. अब उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है. दरअसल, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक और उनके पिता हरेंद्र मलिक, जो पूर्व सांसद और प्रियंका गांधी वाड्रा की सलाहकार समिति के सदस्य हैं, उन्होंने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.
पंकज मलिक ललितेश पती त्रिपाठी के बाद पार्टी छोड़ने वाले दूसरे उपाध्यक्ष हैं. पंकज मलिक एक पूर्व विधायक भी हैं. उन्होंने मीडिया को एक पत्र जारी किया, जो उन्होंने राज्य कांग्रेस अध्यक्ष को भेजा है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










