
कांग्रेस की हालात जमींदारों जैसी, नहीं बचा पाए अपनी हवली; NCP प्रमुख ने किया तंज
Zee News
कांग्रेस का प्रभाव पहले पूरे देश में कश्मीर से कन्याकुमारी तक हुआ करता था, लेकिन अब उनका दबदबा खत्म हो चुका है इस बात को कांग्रेस को मान लेना चाहिए.
मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) ने कांग्रेस पार्टी (Indian National Congress) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि महाराष्ट्र (Maharashtra) की गठबंधन सरकार में उनके साथी का अब देश में दबदबा खत्म हो गया है. पवार ने कहा कि कांग्रेस को इस सच्चाई को स्वीकार करना चाहिए, क्योंकि इससे अन्य विपक्षी दलों के साथ संबंध बनाने की संभावना बढ़ जाएगी. पवार ने कहा कि एक समय था जब कश्मीर से कन्याकुमारी तक कांग्रेस का दबदबा था, लेकिन अब ऐसा नहीं रहा है. इस सच्चाई को स्वीकार कर लेना चाहिए. एक बार कांग्रेस के भीतर जब इस बात को स्वीकार कर लिया जाएगा तो अन्य विपक्षी दलों के साथ उनकी निकटता बढ़ जाएगी.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









