
कांग्रेस का बड़ा दांव, राहुल को रायबरेली, प्रियंका गांधी को अमेठी से चुनावी मैदान में उतार सकती है पार्टी, आज फैसले का दिन
AajTak
लोकसभा चुनाव में यूपी की रायबरेली और अमेठी सीट पर कांग्रेस जल्द ही अपने पत्ते खोलने जा रही है. पार्टी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को इस बार रायबरेली से उतारने की तैयारी है. जबकि अमेठी से प्रियंका गांधी चुनावी मैदान में दमखम दिखा सकती हैं.
लोकसभा चुनाव में यूपी की रायबरेली और अमेठी सीट पर कांग्रेस जल्द ही अपने पत्ते खोलने जा रही है. पार्टी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को इस बार रायबरेली से उतारने की तैयारी है. जबकि अमेठी से प्रियंका गांधी चुनावी मैदान में दमखम दिखा सकती हैं. दोनों नामों की दावेदारी को लेकर पार्टी बहुत गंभीरता से विचार कर रही है और अंतिम रूप देने में जुटी है. इन दोनों ही सीटों पर आज नामांकन का आखिरी दिन है. ऐसे में कुछ ही घंटे में सारी तस्वीर साफ हो सकती है.
बता दें कि अमेठी से बीजेपी की सांसद स्मृति ईरानी एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं. जबकि रायबरेली से बीजेपी ने एक बार फिर दिनेश प्रताप सिंह पर भरोसा जताया. दिनेश 2019 का चुनाव हार गए थे. 2019 में रायबरेली से कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने जीत हासिल की थी.
नई रणनीति के साथ चुनाव में उतरने की तैयारी में कांग्रेस
फिलहाल, अमेठी की लड़ाई इस बार रोचक होने जा रही है. 2014 और 2019 में अमेठी सीट पर राहुल गांधी और स्मृति ईरानी के बीच चुनावी मुकाबला देखा गया. 2014 में राहुल ने जीत हासिल की थी. जबकि 2019 में स्मृति ईरानी ने बड़ा उलटफेर किया था और पहली बार जीत हासिल की थी. इस बार अब कांग्रेस नई रणनीति के साथ अमेठी में उतरने की तैयारी है.
अमेठी से पहली बार चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका
कांग्रेस सूत्र कहते हैं कि इस बार प्रियंका गांधी की चुनावी एंट्री होने जा रही है और अमेठी से वो अपना पहला चुनाव लड़ सकती हैं. अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान को लेना है. जबकि राहुल गांधी की सीट बदलने की तैयारी की जा रही है. राहुल इस बार गांधी परिवार की दूसरी परंपरागत सीट रायबरेली से चुनाव में उतर सकते हैं.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











