
कहीं आपका मुंह भी तो नहीं सूखता बार-बार? इन 6 खतरनाक बीमारियों का है संकेत
AajTak
मुंह सूखना काफी आम है. इसके बारे में अक्सर लोग ज्यादा नहीं सोचते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं यह बहुत सी गंभीर बीमारियों की ओर इशारा करता है. आइए जानते हैं मुंह सूखने के क्या कारण होते हैं और यह किन गंभीर बीमारियों की ओर इशारा करता है.
कोई भी बीमारी होने पर हमारे शरीर में उससे संबंधित लक्षण नजर आने लगते हैं. कई बार शरीर हमें किसी बड़ी बीमारी के संकेत देता है लेकिन लोग उन्हें आम समझकर इग्नोर कर देते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, हमारे शरीर के सभी हिस्से आपस में जुड़े होते हैं. जब हमारे शरीर के किसी हिस्से में दिक्कत होती है तो उसके संकेत बाकी जगहों पर दिखने लगते हैं.
अगर आपकी ओरल हेल्थ खराब है तो यह शरीर में होने वाली किसी गंभीर बीमारी की तरफ इशारा कर सकता है. मुंह का बार-बार सूखना इस बात का संकेत होता है कि शरीर के अंदर कुछ सही नहीं चल रहा है.
अगर आपका मुंह बहुत ज्यादा सूखता है तो यह स्ट्रोक, डायबिटीज या अल्जाइमर का संकेत हो सकता है. कई बार मुंह सूखने का यह लक्षण एक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर जैसे एचआईवी या स्जोग्रेन सिंड्रोम का संकेत भी हो सकता है.
मुंह सूखना इन बीमारियों का हो सकता है संकेत (Dry Mouth Red Flag Of These Disease)
- डायबिटीज - स्ट्रोक - एचआईवी (HIV) - अल्जाइमर - स्जोग्रेन सिंड्रोम - नर्वस डैमेज
Xerostomia (शुष्क मुंह) एक ऐसी स्थिति है जिसमें सलाइवरी ग्लैंड्स मुंह की नमी को बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में सलाइवा का उत्पादन नहीं कर पाते. सलाइवा ओरल हेल्थ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. यह बैक्टीरिया की ओर से बनाए गए एसिड को न्यूट्रलाइज करने में मदद करता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










