
कहानी 90 साल की जासूस की... जिसने 50 साल तक की देश की सेवा, बताया कैसे शुरू किया था सफर
AajTak
इस महिला का कहना है कि जब उसे नौकरी का ऑफर मिला, तब सुरक्षा एजेंसी के बारे में कुछ नहीं पता था. न ही उस वक्त चल रहे बड़े घटनाक्रमों के बारे में. लेकिन फिर सब सीख लिया. इस काम में भरपूर आनंद मिला.
ये कहानी एक ऐसी महिला की है, जिसकी उम्र 90 साल है. उसने पांच दशक तक अपने देश की सेवा की. जासूसी के काम में उसने ऐसी महारत हासिल की, कि सुरक्षा एजेंसी को बार बार उसकी जरूरत पड़ती रही. उसे रिटायरमेंट लेने तक से मना कर दिया गया. उसका कहना है कि उसे इस काम को करते वक्त हमेशा ही खुशी मिली है. उसे ये काम कभी काम जैसा नहीं लगा.
अब उसने अपनी कहानी दुनिया को बताई है. इन्हें ब्रिटेन की सबसे लंबे वक्त तक जासूसी करने वाली महिला कहा जाता है. नाम बारबरा बताया जाता है. उन्होंने 50 साल तक ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी MI5 को अपनी सेवाएं दीं. डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, बारबरा की कहानी साल 1968 से शुरू होती है. तब शीत युद्ध अपने चरम पर था. तभी उन्हें गृह मंत्रालय से नौकरी का ऑफर आया.
वो कहती हैं, 'नौकरी का ऑफर मिलने के बाद मुझे बताया गया कि मैं MI5 में शामिल हो रही हूं. मैंने MI5 के बारे में कभी नहीं सुना था, मुझे इसका मतलब तक नहीं पता था. जल्द ही मुझे विदेशी खुफिया जानकारी की जांच करने वाले सेक्शन में तैनात किया गया. मैं शीत युद्ध या केजीबी के बारे में कुछ नहीं जानती थी, लेकिन जल्द ही सबकुछ सीख गई.'
उन्होंने 12 अलग अलग डायरेक्टर जनरल के अंडर में विभिन्न विभागों में काम किया. 1990 में जैसे ही वो रिटायरमेंट के करीब पहुंचीं, तो उन्हें बर्लिन की दीवार के गिरने और सोवियत संघ के अंत के वक्त वापस वहीं तैनात कर दिया गया, जहां से उन्होंने शुरुआत की थी. हालांकि रिटायर होने से पहले बारबरा से पूछा गया कि क्या वह अपना रिटायरमेंट छह महीने के लिए स्थगित कर सकती हैं.
उन्हें दो साल और काम करना पड़ा. फिर 2007 में 74 साल की उम्र में उन्हें MI5 के हिस्ट्री सेक्शन में काम करने को कहा गया. जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने यहां रुकने का फैसला क्यों लिया, तो उन्होंने कहा, 'मुझे हमेशा से लगता था कि अगर संगठन मुझसे कुछ करवाना चाहता है तो मैं वहीं रहूंगी.' अपने लंबे वक्त तक चले जासूसी के करियर पर बारबरा ने कहा, 'मैंने इसका भरपूर आनंद लिया है और बहुत कुछ सीखा भी.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










