
कहां है वनुआतू आईलैंड? जहां छुपने के लिए पहुंचे हैं दक्षिण अफ्रीका से फरार गुप्ता ब्रदर्स, जानें कैसे बन गए मोस्ट वॉन्टेड
AajTak
दक्षिण अफ्रीका से फरार गुप्ता ब्रदर्स के वानुआतू आइलैंड में होने की चर्चा हर तरफ है. कहा जा रहा है कि उन्होंने इस द्वीप की नागरिकता तक ले ली है. दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित इस आइलैंड की ऑस्ट्रेलिया से दूरी 1,750 किलोमीटर है. इस द्वीप पर आने से पहले गुप्ता ब्रदर्स भागकर UAE पहुंचे थे.
लग्जरी लाइफस्टाइल, अरबों रुपए का करोबार और दक्षिण अफ्रीका की सियासत में दखल. लेकिन इसके बाद भी गुप्ता ब्रदर्स को भागकर पहले दुबई और फिर दुबई से वानुआतू आईलैंड फरार होना पड़ा. इस छोटे से आइलैंड पर तीनों छिपकर रह रहे हैं. दक्षिण अफ्रीका की सरकार उन्हें अपने देश में लाने की कोशिशों में लगी हुई है.
उत्तर प्रदेश के एक छोटे से परिवार से निकलकर दक्षिण अफ्रीका में अपना साम्राज्य खड़ा करने वाले गुप्ता ब्रदर्स की कहानी कम रोचक नहीं है. राजेश गुप्ता, अतुल गुप्ता और अजय गुप्ता, तीनों ही 1993 में सहारनपुर से दक्षिण अफ्रीका पहुंचे थे. वहां उन्होंने एक शू स्टोर से अपने कारोबार की शुरुआत की थी. धीरे-धीरे उनका बिजनेस चल निकला. इसके बाद गुप्ता बंधुओं ने सहारा कंप्यूटर्स नामक कंपनी बनाई. इसके बाद तीनों भाइयों ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. आईटी से लेकर मीडिया, माइनिंग और रियल एस्टेट तक गुप्ता बंधुओं की धाक जम गई.
इन तीनों भाइयों के अब वानुआतू आइलैंड की नागरिकता हासिल करने की जानकारी सामने आ रही है. इन खबरों के बीच दक्षिण अफ्रीका की सरकार का बयान सामने आया है. अफ्रीकी सरकार का कहना है कि राजेश और अतुल गुप्ता अब भी उनके देश का पासपोर्ट इस्तेमाल कर रहे हैं. यानी दोनों ही दक्षिण अफ्रीका के नागरिक है.
वानुआतू दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित एक आइलैंड देश है. यह द्वीप उत्तर ऑस्ट्रेलिया से 1,750 किलोमीटर पूर्व, न्यू कैलेडोनिया से 500 किलोमीटर पूर्वोत्तर में, न्यू गिनी के निकट लोसोमन द्विपों के दक्षिण-पूर्व और फिजी के पश्चिम में स्थित है.
अफ्रीकी सरकार को लगा झटका

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








