
कहां हैं 'बालिका वधू' की ये 'बींदणी'? शोबिज छोड़ बनी बिजनेसवुमन, जीती है लैविश लाइफ
AajTak
टीवी की दुनिया में कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं, जिन्होंने एक्टिंग से दूरी बनाकर दूसरी राह चुनी है. उन्हीं में से एक 'बालिका वधू' की एक्ट्रेस नेहा मर्दा भी हैं. नेहा अब बिजनेसवुमन बन चुकी हैं. आइए उनकी जर्नी के बारे में जानते हैं...
एक्ट्रेस नेहा मर्दा को तो आप जानते ही होंगे. नेहा को टीवी के पॉपुलर शो 'बालिका वधू' से घर-घर में पहचान मिली. शो में उन्होंने गहना का किरदार निभाया था. मगर अब वो एक्ट्रेस से बिजनेसवुमन बन चुकी हैं. फिलहाल वो अपने बिजनेस पर फोकस कर रही हैं.
नेहा ने कैसे किया बिजनेस का रुख?
बता दें कि नेहा मर्दा ने करियर के पीक पर साल 2012 में आयुष्मान अग्रवाल संग शादी रचाई थी. शादी के बाद वो एक बच्चे की मां बनीं. इसके बाद उन्होंने शोबिज से दूरी बना ली. प्रेग्नेंसी के दौरान एक्ट्रेस ने अपना डियोडरेंट ब्रांड शुरू किया था. वो अब अपने बिजनेस पर ध्यान दे रही हैं. नेहा ने ईटाइम्स को दिए एक पुराने इंटरव्यू में बिजनेसुवमन बनने की जर्नी पर भी बात की थी.
नेहा ने कहा था- बिजनेसवुमन बनना कभी भी मेरे दिमाग या सपने में नहीं था. मैं वो इंसान हूं, जो आज भी दिन में 10-12 घंटे काम करने में यकीन रखती हूं. डेली सॉप एक्टर होने की वजह से इसकी आदत हो जाती है.
डियोडरेंट ब्रांड शुरू करने पर एक्ट्रेस ने कहा था- मुझे लगता है कि पसीना आना परेशानी की बात नहीं है, बल्कि स्मेल से प्रॉब्लम होती है. ये स्मेल किसी के मुंह, पैर और अंडरआर्म्स से आ सकती है. ये एक बड़ी प्रॉब्लम है. हालांकि, लोग इसके बारे में बात नहीं करते हैं. मैं चाहती हूं कि लोग इस चीज का ध्यान रखें. इसलिए डियोडरेंट ब्रांड शुरू करने के पीछे मेरी यही सोच थी.
कब कमबैक करेंगी नेहा मर्दा?

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












