
कस्टम ने मुंबई एयरपोर्ट से पकड़ा 61 किलो सोना, 32 करोड़ है इसकी कीमत
AajTak
मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग को अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी मिली है. कस्टम विभाग ने एक ही दिन में 32 करोड़ की कीमत का 61 किलो सोना जब्त किया है, जो कि अब तक की एक दिन में सबसे बड़ी बरामदगी है. इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें 2 महिलाएं हैं.
मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एक ही दिन में 32 करोड़ की कीमत का 61 किलो सोना जब्त किया है. इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें 2 महिलाएं हैं. ये मुंबई कस्टम विभाग के इतिहास में एयरपोर्ट पर एक दिन में सबसे बड़ी बरामदगी है.
कस्टम विभाग के मुताबिक 4 भारतीय यात्री तंजानिया से आए थे, उन्होंने विशेष रूप से डिजाइन किए गए कमर बेल्ट की जेबों में सोना छिपाया हुआ था. चारों के पास से 28.17 करोड़ रुपये कीमत का कुल 53 किलोग्राम सोना बरामद किया गया. संयुक्त अरब अमीरात में विशेष रूप से डिजाइन किए गए बेल्ट में सोने की छड़ें छुपाई गई थीं.
सूडानी नागरिक ने सौंपी थी ये बेल्ट
ट्रांजिट समय के दौरान दोहा हवाई अड्डे पर सूडानी नागरिक ने ये बेल्ट सौंपी थी. कतर एयरवेज की उड़ान संख्या क्यूआर-556 में दोहा से आने वाले 4 भारतीय यात्रियों को रोका गया. पूछताछ करने पर पता चला कि वे तंजानिया से आ रहे हैं. सोने की छड़ें उनके शरीर पर एक विशेष रूप से डिजाइन की गई बेल्ट में छिपी हुई थीं, जिसमें कई जेबें थीं, उनके धड़ के चारों ओर लपेटा गया था. पूछताछ के दौरान सभी चार यात्रियों ने कबूल किया है कि वे उन्हें एक अज्ञात सूडानी द्वारा दोहा हवाई अड्डे पर सोना सौंपा गया.
हालांकि उस यात्री ने इनके साथ यात्रा नहीं की. चारों यात्रियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया. जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
कुछ दिन पहले भी आया था ऐसा मामला

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







