
कश्मीर से हिमाचल तक... दो दिन भारी से बहुत भारी बारिश के आसार, IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
AajTak
उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में 29 से 30 मार्च के बीच मौसम करवट लेगा और भारी बारिश और ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ों के साथ-साथ आसपास के मैदानी इलाकों में भी मौसम बदलेगा. आइए जानते हैं मौसम विभाग ने क्या दी जानकारी.
IMD Weather Update, Mausam Latest Updates: मई का महीना खत्म होते-होते देश के कई हिस्सों में हीटवेव की शुरुआत हो गई है. वहीं, उत्तर भारत के कुछ राज्यों में मौसम विभाग ने भारी बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की मानें तो कल यानी 29 मार्च और 30 मार्च को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि देखने को मिलेगी. मौसम विभाग के मुताबिक, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में ये बदलाव देखने को मिलेगा.
हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के मौसम का हाल मौसम विभाग ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से जो जानकारी दी है उसके मुताबिक, इन दो राज्यों में 29 मार्च को अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. वहीं, मौसम विभाग ने 29 और 30 मार्च के लिए हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की मानें तो पंजाब में 29 से 30 मार्च के बीच ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. इसी के साथ, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तराखंड में 30 मार्च को ओलावृष्टि देखने को मिलेगी. मौसम में इस बदलाव से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी में भी मौसम बदलेगा और बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









