
कश्मीर में अप्रैल में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज
AajTak
कश्मीर में अप्रैल के दौरान कई साल का तापमान का रिकॉर्ड टूट गया है. मौसम विभाग ने 48 घंटे की वेदर एडवाइजरी जारी की है. 18 से 20 अप्रैल तक मौसम में बड़े बदलाव की संभावना है. मैदानी इलाकों में तेज बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी की चेतावनी दी गई है. प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.











