
कश्मीर घाटी में आतंकियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, तीन इलाकों से चार दहशतगर्द पकड़े गए
AajTak
सुरक्षा बलों ने हादीपुरा में चेकिंग के दौरान लश्कर के दो आतंकवादियों को पकड़ा है. इनके कब्जे से 2 पिस्तौल, 2 मैगजीन और 11 राउंड कारतूस बरामद किए गए हैं. वहीं, वहाथोर में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी को पकड़ा. उसके कब्जे से UBGL के तीन राउंड और एके-47 राइफल के 81 राउंड बरामद किए.
कश्मीर घाटी में आतंकियों के खिलाफ तेजी से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. बीते रोज सुरक्षाबलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर बड़ी कामयाबी हासिल की है. सुरक्षाबलों और पुलिस ने तीन जगहों पर अभियान में 4 आतंकियो को पकड़ा है. इनके कब्जे से हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं. सुरक्षाबलों की टीमें इन आतंकियों से पूछताछ कर रही हैं.
श्रीनगर में रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी की तरफ से बताया गया कि सुरक्षाबलों ने हादीपुरा और वहथोर में चेकिंग पॉइंट बनाकर वाहनों की तलाश ली थी. इसके साथ ही 30 जुलाई को अलोसा में विशेष रूप से सर्चिंग की गई. जिसमें चार आतंकियों को पकड़ने में कामयाबी मिली है.
सुरक्षा बलों ने हादीपुरा में चेकिंग के दौरान लश्कर के दो आतंकवादियों को पकड़ा है. इनके कब्जे से 2 पिस्तौल, 2 मैगजीन और 11 राउंड कारतूस बरामद किए गए हैं. वहीं, वहाथोर में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी को पकड़ा. उसके कब्जे से UBGL के तीन राउंड और एके-47 राइफल के 81 राउंड बरामद किए. अलोसा सर्च ऑपरेशन में लश्कर का एक आतंकवादी पकड़ा गया. उसके पास से एक पिस्तौल और एक हथगोला बरामद किया गया है.
बता दें कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षाबल अलर्ट मोड पर हैं. सुरक्षाबलों की ओर से पाकिस्तान से लगती सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है. सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है. जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों के जवान और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की घटनाएं भी बढ़ गई हैं.
बारामूला इलाके में 24 घंटे के अंदर दो आतंकी मारे गए हैं. रविवार तड़के साढ़े 5 बजे पुलिस की तरफ से बताया गया कि एनकाउंटर में एक आतंकी मार गिराया है. उसके कब्जे से हथियार और गोला बारूद बरामद किया है. पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकवादी की पहचान बारामूला के पट्टन निवासी इरशाद अहमद भट के रूप में हुई है. इरशाद मई 2022 से एक्टिव है और प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर से जुड़ा था. मौके से एक एके राइफल, 2 मैगजीन और 30 गोलियां बरामद हुई हैं.
बता दें कि इससे पहले शनिवार तड़के भी सुरक्षाबलों ने आतंकी के होने की सूचना मिलने पर घेराबंदी की थी और मौके से एक आतंकी को ढेर कर दिया था. दो सुरक्षाकर्मी जख्मी हो गए थे. शनिवार को वानीगाम बाला क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में आतंकी मारा था. जबकि रविवार तड़के बिनर इलाके में आतंकी मारा गया है. पुलिस का कहना था कि बारामूला जिले के करेरी इलाके के वानीगाम बाला में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया था.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







