
कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने TRF के एक आतंकी को मार गिराया, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद
AajTak
कश्मीर के शोपियां में बुधवार देर रात सुरक्षाबलों और दहशतगर्दों के बीच मुठभेड़ हो गई. जानकारी के मुताबिक काफी देर तक चले एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है. पिछले हफ्ते श्रीनगर के ईदगाह में आतंकी हमला हुआ था. इस अटैक की जिम्मेदारी TRF ने ही ली थी.
कश्मीर के शोपियां में बुधवार देर रात सुरक्षाबलों और दहशतगर्दों के बीच मुठभेड़ हो गई. जानकारी के मुताबिक काफी देर तक चले एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है. दहशतगर्द प्रतिबंधित आतंकी संगठन TRF का मेंबर बताया जा रहा है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि आतंकी के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है.
पिछले हफ्ते श्रीनगर के ईदगाह में आतंकी हमला हुआ था. इस हमले में J&K पुलिस के एक इंस्पेक्टर घायल हुए थे. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जानकारी दी कि ईदगाह के पास आतंकवादियों ने इंस्पेक्टर मसरूर अहमद पर गोलीबारी की. इस हमले की जिम्मेदारी TRF-लश्कर ने ली थी.
करीब 15 दिन पहले सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा में 5 आतंकवादियों को भी ढेर कर दिया था. एनकाउंटर के बाद एडीजीपी कश्मीर ने कहा था कि कुपवाड़ा एनकाउंटर अपडेट: लश्कर-ए-तैयबा के तीन (03) और आतंकवादी मारे गए (कुल 05). पहचान सुनिश्चित की जा रही है. घुसपैठ की कोशिश नाकाम होने पर जब बौखलाई पाकिस्तानी सेना ने फायरिंग की, तो भारतीय जवानों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया. पाकिस्तानी सेना ने अरनिया और RS पुरा सेक्टर में 5 पोस्ट को निशाना बनाते हुए फायरिंग की. इसमें एक बीएसएफ जवान और चार नागरिक घायल हो गए. कुपवाड़ा के माछिल में नियंत्रण रेखा पर सुरक्षाबलों के ऑपरेशन के कुछ घंटों बाद पाकिस्तानी सेना द्वारा सीजफायर का उल्लंघन किया गया.
बता दें कि कश्मीर के अनंतनाग में पुलिस ने बुधवार को जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के एक आतंकवादी की दुकान कुर्क कर की थी. आतंकी इस समय एक सर्कस कार्यकर्ता की हत्या में कथित संलिप्तता के लिए हिरासत में है. न्यूज एजेंसी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि 'द गेम मॉडिफिकेशन प्वाइंट' नाम की दुकान का इस्तेमाल बिजबेहरा के वाघामा इलाके के निवासी आरोपी उमर अमीन थोकर द्वारा आतंकवादी गतिविधियों के लिए किया जाता था.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.









